भारतीय क्रिकेटर को दोस्त की बहन से हुआ प्यार, तोड़ दी धर्म की दीवार और कर ली शादी।

Indian cricketer fell in love with friend's sister, broke the wall of religion and got married.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत आगरकर ने १अप्रैल १९९८ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का विकेट लेकर की थी। अजीत अगरकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। १९९८ में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की मुलाकात फातिमा घडियाली से हुई।
अजीत आगरकर की पत्नी फातिमा उनके दोस्त मजहर की बहन हैं। दोनों की मुलाकात मैच के दौरान हुई थी। कभी मजहर अजित का मैच देखने जाता तो कभी फातिमा उसके साथ स्टेडियम जाती। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। अजीत आगरकर का जन्म एक मराठी पंडित परिवार में हुआ था जब कि फातिमा मुस्लिम हैं। एक दोस्त की बहन और वो भी एक मुस्लिम, ऐसे हालात में टीम इंडिया के दिग्गज को लव मैरिज करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अजीत और फातिमा दोनों ने मुस्लिम और मराठी पंडित परिवारों के मिलन के लिए अपने परिवारों को मनाने की बहुत कोशिश की। शादी के बाद भी उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दुनिया की परवाह किए बिना दोनों अपने प्यार को शादी में बदलने का फैसला करते हैं। दुनिया से संघर्ष करते हुए अजित ने ९ फरवरी २००२ को फातिमा घडियाली से शादी कर ली। इनकी शादी की चर्चा मीडिया में भी हुई थी। अजीत और फातिमा का राज नाम का एक बेटा है। अजित लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।