
IND vs NZ Hockey World Cup 2023: भारत का सपना टूटा, क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से हारा !

Ind vs NZ Hockey World Cup 2023: India's dream broken, lost to New Zealand in crossover match!
IND vs NZ Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम कलिंगा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक क्रॉसओवर मैच हारने के बाद FIH पुरुष हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई। अंतरर्ष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) विश्व कप में मैच नियमित समय में ३-३ की बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनल्टी शूटआउट भी बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गया। सडन डेथ में न्यूजीलैंड ने मैच जीत लिया।
इस बीच, न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर में एक गोल कर के स्कोर ३-३ से बराबर कर लिया। मैच में तीन गोल दूसरे क्वार्टर में और चौथा और पांचवां गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ। छठा गोल चौथे क्वार्टर में हुआ। भारत के लिए ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन, सीन और केन ने गोल किए।
The first day of crossovers at the #HWC2023 produced drama aplenty as Spain and New Zealand sealed their quarterfinal spots with shoot-out wins against Malaysia and India respectively, who head into the 9-16 classification matches. Read the breakdown of the day's play below 👇
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 22, 2023
शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत ने भी गोल किया। न्यूज़ीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया और टीम बराबरी पर आ गई। दूसरा गोल राजकुमार ने किया। इसके बाद भारत ने २-१ की बढ़त ले ली। जहां अभिषेक शूटआउट में चूक गए वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने गोल कर दिया।
चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। इस मैच में भारत आगे चल रहा था। उधर, न्यूजीलैंड भी हार मानने को तैयार नहीं था। न्यूजीलैंड ने ४९वें मिनट में पेनल्टी पर जीत हासिल की और शॉन ने बराबरी का गोल दागा। भारत को ५२वें मिनट में पीसी मिली। लेकिन हरमनप्रीत फिर फेल हो गये। इसी वज से भारत हर गया।
