IND vs SA: साउथ अफ्रीका टीम में एनरिक नार्किया के शामिल न होने से इस भारतीय खिलाड़ी की बढ़ी चिंता!

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया में मजबूत शुरुआत की है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेइंग 11 से खुश है क्योंकि टीम में उनके प्रमुख गेंदबाज एनरिक नॉर्किया (Enrique Nortje) शामिल नहीं है। वह चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर है।
साउथ अफ्रीका गेंदबाजी काफी हद तक एनरिक नार्किया और कैसिगो रबाडा पर निर्भर करती है। नार्किया अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। उनके टीम शामिल न होने से अफ्रीकी टीम गेंदबाजी पक्ष के कमजोर नजर आ रही है। इसका फायदा भारतीय टीम को हुआ है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नार्किया के न होने से राहत महसूस कर रहे है, लेकिन भारतीय टीम का एक ऐसा खिलाड़ी है जो उनके टीम में शहमिल न होने की वजह से खुश नहीं होगा और उनके खेलने की उम्मीद कर रहा होगा।
दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishab Pant) नार्किया के जल्द क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे। अब आप सोच रहे होंगे आखिर पंत ऐसा क्यों सोच रहे होंगे। तो बता दें कि इसका कनेक्शन IPL से जुड़ा हुआ है। दरअसल ऋषभ पंत IPL की टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन चुके है और पूरी संभावना है कि IPL 2022 में ऋषभ हो DC के कप्तान होंगे।
एनरिक नॉर्किया भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ही खेलते है और टीम ने इस बार उन्हें रिटेन भी किया है। इसलिए ऋषभ पंत को उनके जल्द ठीक होने की चिंता सता रही होगी। ऋषभ यही चाह रहे होंगे कि नॉर्किया जल्द ठीक हो जाये और मैदान में वापसी कर लें, ताकि IPL 2022 में वह ठीक तरह से खेल सकते है। दिल्ली कैप्टिटल्स का कप्तान होने के नाते उनके मन में अभी से IPL 2022 की रणनीति चल रही होगी।
बता दें कि IPL मेगा ऑक्शन जनवरी के महीने में ही हो सकता है। फिलहाल में डेट सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में IPL Mega Auction करवाया जाएगा। वहीं, IPL 2022 का आरंभ अप्रैल माह में हो सकता है। इस बार IPL में 10 टीमें हिस्सा ले रही है, जिससे IPL को रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
ये भी पढें-
IPL 2022: श्रेयस अय्यर के हाथों में अहमदाबाद की कमान, अब इन दो खिलाड़ियों पर टीम की पैनी निगाहें
अब Hardik Pandya का मैदान पर लौटना मुश्किल, क्रिकेट में वापसी के लिए अब बचा है सिर्फ एक रास्ता
IND vs SA: साउथ अफ्रीका की पिच पर ये कारनामा करने वाले इकलौते एशियाई खिलाड़ी है Virat Kohli