
खत्म हुआ इन खिलाड़ियों का IPL करियर? 2022 में इन 3 प्लेयर्स पर कोई नहीं लगाएगा बोली!

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी फ्रंचाईजी टीम ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार IPL में दो नई टीमें है तो इस बार ज्यादा खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में कई नए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जिनके IPL करियर पर फुलस्टॉप लग सकता है। ऐसे 3 खिलाड़ी है जिनपर कोई भी फ्रेंचाइजी टीम बोली नहीं लगाना चाहेगी।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि ये 3 बल्लेबाज लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे है। इन बल्लेबाजों के बल्ले से रन भी नहीं निकल रहा है। तो चलिए जानते है कौन है वो 3 खिलाड़ी।
Kedar Jadhav
केदार यादव फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद टीम में है। 2020 तक वो CSK टीम का हिस्सा थे। लेकिन 2021 में हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया। केदार लेकिन उम्मीद के मुताबिक खरे नहीं उतरे। IPL में केदार का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। उनकी उम्र में 35 साल हो गई है, उनकी उम्र और प्रदर्शन को देखते हुए कोई भी टीम उनपर बोली नहीं लगाना चाहेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस आईपीएल में उनके करियर पर फुलस्टॉप लग सकता है।
Dinesh Kartik
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी IPL में KKR के तरफ से खेलते है। पहले वह KKR के कप्तान थे लेकिन अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए उन्होंने कप्तानी छोड़ दी लेकिन इसके बाद भी वह कमाल नहीं कर पाए। IPL 2021 में उन्होने 17 मैचों में 223 रन ही बनाए। फिलहाल वह रन के लिए तरस रहे है। दिनेश की उम्र भी 36 साल हो गई है, अमूमन इस उम्र में खिलाड़ी संन्यास लेने का मन बना लेते है। उनके प्रदर्शन और उम्र को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि IPL 2022 में कोई भी टीम उनपर बोली नहीं लगाना चाहेगी।
Suresh Raina
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शुरू से ही IPL में CSK टीम के साथ जुड़े हुए है। लेकिन अब उनका बल्ला खामोश हो चला है। पिछले सीज़न में उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नही बनाया गया था। अब उनके फील्डिंग में भी वो फुर्ती नहीं रही है, उनके उम्र का असर उनके पर खेल पर दिखने लगा हैं। CSK ने भी उन्हें इस साल रिटेन नहीं किया है। अब उम्मीद है कि IPL 2022 में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम उनपर बोली न लगाएं।
ये भी पढें-
IPL 2022: श्रेयस अय्यर के हाथों में अहमदाबाद की कमान, अब इन दो खिलाड़ियों पर टीम की पैनी निगाहें
IND vs SA: साउथ अफ्रीका की पिच पर ये कारनामा करने वाले इकलौते एशियाई खिलाड़ी है Virat Kohli
IND vs SA: प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगा रहे है द्रविड़, BCCI ने शेयर किया वीडियो
