धर्म
घर के सामने कौन सा पेड़ होता है शुभ? इस पेड़ को लगाने से आपकी जिंदगी की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी
Janprahar Desk
18 May 2021 2:00 PM GMT

x
घर के सामने अक्सर पेड़ पौधों को लगाना एक आम बात होती है। ऐसे में कई ऐसी पेड़ भी होते हैं जिसका जो हमारे घर के लिए शुभ माना हैं। इस पेड़ को अपने घर के सामने लगाएं और शुभ परिणाम प्राप्त करें।
हम अपने घरों के आसपास ढेर सारे पेड़ लगाते हैं जो ना केवल हवा को स्वच्छ करता है साथ ही घर के रूप को भी निखारता है। इसके अलावा घर के सामने लगाए गए पेड़ अक्सर शुभ या अशुभ संकेत भी देते हैं। ऐसे में लोग घरों के सामने कोई भी पेड़ लगाने से पहले 2 बार सोचते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पेड़ के बारे में जो घर के सामने लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए आगे पढ़ें विस्तार से।
हम भारतीय शुभ अशुभ में बहुत विश्वास करते हैं और साथ ही पेड़ों से भी इन चीजों को जोड़ा जाता है। ऐसे में घरों में कौन से पेड़ लगाना हमारे लिए शुभ हो सकता? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ते रहें।
- तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे भगवान की तरह ही पूजा जाता है। भारतीय घरों के बाहर या आसपास अक्सर तुलसी के पौधे देखे जाते हैं जिन्हें नियमित रूप से पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है और साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा दिलाती है। ऐसे में नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करें और स्नान के बाद हर रोज पौधे पर पानी चढ़ाएं।

- नीम का पेड़
अक्सर घर के बाहर नीम का पेड़ लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नीम का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही हमारे आसपास की हवा भी शुद्ध होती है। इसके अलावा नीम अपने औषधीय गुणों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।
- पीपल का पेड़
घर के बाहर पीपल का पेड़ लगाना भी शुभ माना जाता है।नियमित रूप से अपने घर के आस-पास पीपल का पेड़ लगाने से राहु और शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है और साथ ही घर में सुख समृद्धि का वास होता है। नियमित रूप से पीपल के पेड़ को जल देना बहुत जरूरी होता है।
- आंवले का पेड़
घर के आसपास आंवला का पेड़ लगाना भी घर के वातावरण के लिए शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ लगाने से यह घर से सारे दुख कष्टों को हर लेता है। साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा करने से कई मन्नत भी पूरी होती है।
- केले का पेड़
केले का पेड़ हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। केले के पत्तों को अक्सर किसी भी शुभ कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसके पेड़ की भी पूजा की जाती है। ऐसे में अपने घर के आस-पास अवश्य केले का पौधा लगाएं।
- मनीप्लांट
बहुत से लोग अपने घर में सजाने के लिए मनी प्लांट भी लग जाते हैं। मनी प्लांट देखने में बहुत सुंदर लगता है और यह घर को आकर्षित बनाता है। हालांकि मनी प्लांट लगाने को शुभ भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मनी प्लांट को घर के सही दिशा में रखने से यह कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाता है।
यहां दी गई बातों को ध्यान रखें और उनके अनुसार अपने घर पर अवश्य पेड़ पौधों को लगाएं। इससे ना केवल आप प्रकृति में योगदान देंगे, साथ ही घर के आस-पास स्वच्छ वायु का भी एहसास कर पाएंगे।
अन्य खबरें:
-
सिंदूर आपके जीवन से सारी समस्याओं को दूर करता है! जानिए सिंदूर का महत्व
- घर में पैसे की कमी को दूर करने के उपाय जानने के लिए आगे पढ़ें; पैसों की तंगी कैसे दूर होगी?
- सोए हुए भाग्य को बदलना चाहते हैं? यहां दी गई बातों का ध्यान रखें और अपनी किस्मत को चमकाएं।
-
गुरुवार के दिन यह रंग का कपड़ा ज़रूर पहने! माना जाता है बहुत शुभ ।
-
Chanakya Niti in Hindi: जीवन में सफल होने के लिए रखें इन बातों का ध्यान। चाणक्य नीति इन हिंदी
-
गहनों के खो जाने से क्या नुकसान हो सकता हैं? Sona khone par kya hota hai?
Next Story