
यह है वो 5 मंदिर जो क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया में सबसे बड़े हैं,अयोध्या का राम मंदिर होगा दुनिया का चौथा बड़ा मंदिर

भारत में पावन भूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है ।जिसकी पहली नीव 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर रखेंगे। यह बहुत ही गहरा एवं ऐतिहासिक पल होगा जिसके लिए इन दिनों अयोध्या में तैयारियां बड़ी जोरों शोरों से चल रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस पावन मंदिर के निर्माण के लिए देश के विभिन्न दूरदराज मंदिरों और पावन- पवित्र नदियों का जल अयोध्या में भेजा जा रहा है। जैसे-जैसे राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है ।
तैयारियों के साथ-साथ हलचल भी बढ़ती जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह मंदिर जिस क्षेत्र में बन रहा है ,उसका क्षेत्रफल 67 एकड़ का है। लेकिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बात की योजना बना रहा है कि इस मंदिर का क्षेत्रफल 108 एकड़ तक हो जाए। यदि 108 एकड़ क्षेत्रफल में यह मंदिर बन गया तो यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा और इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े मंदिर की बात की जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगकोर वाट है ।जिसका क्षेत्रफल 402 एकड़ है।
यदि अयोध्या का मंदिर 67 एकड़ भूमि पर ही बनता है तो यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मंदिर होगा। वैसे तो भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है लेकिन दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में से चार बड़े मंदिर विदेशी भूमियों पर हैं।
आइए जानते हैं हैं कि दुनिया के 5 बड़े मंदिरों के नाम क्या है और यह मंदिर कहां बने हुए हैं।
1. अंगकोर वाट मंदिर - यह विष्णु मन्दिर है। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में खमेर वंश के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था। क्षेत्रफल की दृष्टि से कंबोडिया के अंगकोर का ये मंदिर दुनिया में सबसे बड़ा है। ये करीब 402 एकड़ में फैला हुआ है।
2. स्वामीनारायण अक्षरधाम, न्यू जर्सी - इस मंदिर का क्षेत्रफल163 एकड़ है। न्यूजर्सी के रॉबिंसविले में स्थित स्वामीनारायण संप्रदाय का यह मंदिर 134 फुट लंबा और 87 फुट चौड़ा है। इसमें 108 खंभे और तीन गर्भगृह हैं। मंदिर शिल्पशास्त्र के मुताबिक बनाया गया है।
3. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर - भारत के तमिलनाड़ु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर स्थित है। रंगनाथस्वामी मंदिर का परिसर 7 संकेंद्रित दीवारी अनुभागों से बना है। मंदिर के गोपुरम को राजगोपुरम कहा जाता है और यह 236 फीट (72 मी) है जो एशिया में सबसे लम्बा है। इस मंदिर का क्षेत्रफल156 एकड़ है।
4. श्रीराम मंदिर - 5 अगस्त को उत्तरप्रदेश की अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। ये मंदिर करीब 108 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा। राम मंदिर उत्तर भारत की प्रचलित शैली नागर से निर्मित होगा। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब हिमाचल, जम्मू आदि में स्थापित सभी मंदिर इसी शैली के हैं। इस मंदिर का क्षेत्रफल108 एकड़ है।
5. छतरपुर मंदिर - भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1974 में संत नागपाल ने छतरपुर मंदिर बनवाया था। ये मंदिर पूरी तरह से संगमरमर से बना हुआ है। यहां देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है।इस मंदिर का क्षेत्रफल 69 एकड़ है।
