गुरुवार के दिन यह रंग का कपड़ा ज़रूर पहने! माना जाता है बहुत शुभ ।

भारतीय घरों में कपड़ों के रंग को लेकर बहुत सारी मान्यताएं होती है। जैसे कि पूजा के दिनों में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए, कोई भी शुभ अवसर पर सफेद या काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसी तरह से सप्ताह के कुछ दिनों पर भी कपड़ों के रंगों का बहुत महत्व होता है। ऐसा ही एक दिन है गुरुवार का दिन। गुरुवार के दिन पीले रंग को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है (Importance of yellow colour on Thursday)। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। हमारे देश में हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किए गए हैं जिसके अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन कहा जाता है (Lord Brihaspati)।
ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को खुश रखने से जीवन में सुख की वर्षा होती है और कभी भी दुखो का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन वृहस्पति ग्रह (Jupiter) और भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से जीवन में आए सारे दुख तकलीफों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जान लेते हैं कि गुरुवार के पीला कपड़ा पहनने का क्या महत्व है? गुरुवार के दिन कौन से रंग के कपड़े पहने? गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े क्यों पहना जाता है? Why should you wear yellow on Thursday?
- जैसे कि हमने आपको बताया गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। ऐसे में पीले रंग के कपड़े पहनने से भगवान खुश रहते हैं और सच्चे मन से उनकी पूजा आराधना करने से जीवन से सारे दुख कष्टों को हर लेते हैं।
- भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है और वह पीले रंग के वस्त्र ही पहने हुए नजर आते हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से गुरु बृहस्पति को खुश किया जा सकता है और साथ ही यह रंग सादगी का भी प्रतीक माना जाता है।
- इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्तुओं का दान करना भी एक अच्छा कदम हो सकता है।
- पीले कपड़े के अलावा आप अपने पास कोई भी पीले रंग का धातु भी रख सकते हैं। यह भी भगवान विष्णु को खुश करने के लिए ज़रूरी है।
- जैसे कि हमने आपको बताया पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है। साथ ही जो लोग साईं बाबा के भक्त है वह भी पीले रंग को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं।
- गुरुवार के दिन अपने खाने-पीने का ध्यान रखा करें। अगर आप अपने खाने में भी पीले रंग की चीजें शामिल करना चाहते हैं तो आप बेसन के लड्डू, केले, आम, पपीता जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा पीले रंग को बहुत ही सकारात्मक रंग के रूप में माना जाता है क्योंकि ज्यादातर पूजा अर्चना में हल्दी का तिलक किया जाता है। इसके अलावा इसे बहुत ही शुभ रंग के रूप में देखा जाता है।