धर्म
Sawan 2021: क्या है सावन के महीने का महत्व? सावन का महीना कैसे मनाया जाता है?
Janprahar Desk
23 Jun 2021 5:00 PM GMT

x
सावन मास के सोमवार का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विस्तार से जान लें सावन के महीने का महत्व।
हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना हिंदी माह का पांचवा महीना होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से शुरू हो रहा है। यह महीना 22 अगस्त 2021 को खत्म होगा। इस महीने में कुल चार सोमवार होंगे। यह पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जो भक्त भगवान शिव की भक्ति के साथ पूजा करता है, भगवान शंकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इसलिए शिव भक्त इस महीने में कांवड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिव का अभिषेक करते हैं।
सावन के महीने के तिथियां | Sawan dates
पहला श्रावण सोमवार व्रत – 26 जुलाई 2021, सोमवार
दूसरा श्रावण सोमवार व्रत – 2 अगस्त 2021, सोमवार
तीसरा श्रावण सोमवार व्रत – 9 अगस्त 2021, सोमवार
चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत-16 अगस्त 2021, सोमवार
सावन के महीने में पूजा कैसे करें?
जो लोग सावन सोमवार का व्रत करते हैं, वे सुबह जल्दी स्नान कर भगवान शिव का स्मरण करने का व्रत लेते हैं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है। उसके बाद उन्हें बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि अर्पित करने के बाद उनके सामने अगरबत्ती और दीपक जलाए जाते हैं।
Next Story