धर्म

Ram Navami 2020: रामनवमी के पावन अवसर पर PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

Janprahar Desk
2 April 2020 8:31 AM GMT
Ram Navami 2020: रामनवमी के पावन अवसर पर PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
x
आज रामनवमी है। भगवान श्री राम के जन्म उत्सव। कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन में भी रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भी लोग दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर

आज रामनवमी है। भगवान श्री राम के जन्म उत्सव। कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन में भी रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भी लोग दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर सबको बधाई देते हुए लिखा- रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!

हिन्दू धर्म में चैत्र मास की शुक्लपक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान श्रीराम के पृथ्‍वी पर आगमन का दिन बेहद फलदायी माना गया है। इस दिन मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Next Story