
परशुराम जयंती 2021: भगवान परशुराम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

आने वाली 14 अप्रैल, शुक्रवार को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाएगा (Parshuram Jayanti 2021)। परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में माना जाता है। परशुराम को एक योद्धा के रूप में अमर माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम जयंती के दिन ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम का जन्म हुआ था (भगवान परशुराम का जन्म कब हुआ था?) परशुराम का जन्म वैशाख मास में शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन हुआ था। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया के रूप में भी माना जाता है।
इस दिन किया गया दान पुण्य कभी भी कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। परशुराम जयंती के दिन भक्त दिनभर का उपवास करते हैं और सुबह सूरज निकलने के पहले स्नान करते हैं। इसके अलावा इस दिन अच्छे कपड़े पहन कर भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको भगवान परशुराम के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपको पता नहीं है। तो चलिए जानते हैं भगवान परशुराम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
- परशुराम भगवान शिव के बड़े भक्त थे। उन्हें भगवान शिव से वरदान के रूप में एक कुल्हाड़ी जैसा हथियार मिला था जो उन्हें भगवान शिव ने खुश होकर दिया था।
- कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने परशुराम को युद्ध कला भी सिखाई थी।
- परशुराम के पिता एक ऋषि जमदग्नि थे और उन्हें पहले योद्धा ब्राह्मण के रूप में जाना जाता था।
- ऐसा माना जाता है कि परशुराम ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। इसके पीछे यह कारण है कि एक बार परशुराम की मां रेणुका हवन के लिए जल लेने नदी के तट पर गई और उन्हें आने में देरी हो गई। इस कारण उनके पति ऋषि जमदग्नि माता रेणुका पर बहुत क्रोधित हुए जिसके बाद उन्होंने उनके बड़े बेटे को अपनी मां का वध करने का आदेश दिया। लेकिन उनके बड़े बेटे ऐसा कर नहीं पाए जिसके बाद जमदग्नि ने अपने दूसरे और तीसरे पुत्र को आदेश दिया। लेकिन वह भी पीछे हट गए। आखिर में परशुराम ने पिता का कहा माना और अपनी माता का वध कर दिया। इसके बाद उनके पिता बहुत खुश हुए और प्रसन्न होकर उनसे वर मांगने को कहा जिसके बाद परशुराम ने पहला वरदान मांगा कि उनकी माता पुन जीवित हो जाए।
- ऐसा माना जाता है कि परशुराम भगवान विष्णु के दसवे अवतार कल्कि के रूप में जन्म लेंगे।
- ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म इंदौर की जनपव पहाड़ियों में हुआ था और आज भी पहाड़ी के शीर्ष पर एक शिव मंदिर है जहाँ परशुराम का ध्यान किया जाता है और भगवान शिव की पूजा की जाती है।
-
सिंदूर आपके जीवन से सारी समस्याओं को दूर करता है! जानिए सिंदूर का महत्व
-
घर में पैसे की कमी को दूर करने के उपाय जानने के लिए आगे पढ़ें; पैसों की तंगी कैसे दूर होगी?
-
सोए हुए भाग्य को बदलना चाहते हैं? यहां दी गई बातों का ध्यान रखें और अपनी किस्मत को चमकाएं।
-
गुरुवार के दिन यह रंग का कपड़ा ज़रूर पहने! माना जाता है बहुत शुभ ।
-
महादेव की कृपा से इन राशियों की किस्मत बदलेगी, उन्नति के कई अवसर मिलेंगे!