
Maha Shivratri 2021 Date: महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता, इस दिन कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए यहां

Maha Shivratri 2021 Puja Vidhi Do’s and Don’ts: महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व पंचांग के अनुसार 11 मार्च को मनाया जायेगा। कहते है इस दिन शिव जी की पूजा और अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। मन चाहा वर मिलता है। रोजगार में बढ़ोतरी होती है।
महाशिवरात्रि की पूजा कैसे करे?
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान साफ़ सुथरे कपडे पहने। शुभ काल में मंदिर जाकर महादेव को जल और दूध अर्पण करना चाहिए। शिव जी की पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करने के बाद चन्दन का टिका लगाए। पूरा दिन शिव जी का ध्यान कर ओम नमः शिवाय का जाप करें।
Maha Shivratri 2021 Date and Time
11 मार्च को महा शिवरात्रि मनाई जा रही है। इस दिन शिवजी की पूरा दिन पूजा और अर्चना की जाती है।
ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2021: क्या हैं Maha Shivratri की खासियत?
महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए?
इस दिन बड़े, बूढ़े और बच्चे महाशिवरात्रि का व्रत करते है। उपवास में आप दोनों समय फल, ढूढ़, खा सकते है। यदि आप बिना खाये नहीं रह सकते तो, साबूदाना की खीर खा सकते है। इस दिन हो सके तो नमक खाना टाले। पूरा दिन महादेव और माता पार्वती का ध्यान करे। महामृत्युंजय मंत्र का जप करे।
महाशविरात्रि वाले दिन करें महामृत्युंजय मंत्र का जप: ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ । महामृत्युंजय मंत्र का जप आपको हर मुश्किल से दूर रखता है।
महाशिवरात्रि क्या ना करें?
महाशिवरात्रि के दिन देर तक सोना नहीं चाहिए। उनको खुश करना चाहते हो तो काला कपडा ना पहने। महादेव को चढ़ाया हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन उपवास किया जाता है, इस दिन मास न खाये और मदिरा से दूर रहे।
अन्य खबरें:
