सिरहाने के आस-पास भूलकर भी ये 9 चीजें न रखें, नहीं मिलेगा चैन, छिन जाएगा सुख

वास्तु का हमारे जीवन में के तरह से प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें होती है जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन में होता है। अगर इसे पहचान कर ठीक कर लिया जाएं तो आप कुछ हद तक अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय सिरहाने के पास रखी गई कुछ चीजों की वजह से भी अशुभता होती है। तो आइए जानते है कि वो कौन सी चीजें होती है जिन्हें सिरहाने के पास रखकर सोना नहीं चाहिए।
आइना- वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने के पास या बिस्तर के सामने आईना होने से शादीशुदा जीवन में लड़ाई-झगड़ा होता है।
पानी से भरा पात्र- ज्यादातर लोग सोते समय सिरहाने के पास पानी की बोतल या जल से भरा पात्र रखते है। तो अगर आप भी ऐसा करते है तो अब से न करें। इससे चंद्रमा प्रभावित होता है। इससे मानसिक बीमारी बढ़ती है।
बुक्स - सिरहाने के पास मैगजीन, किताब या न्यूज़पेपर जैसी चीजें भी रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में तनाव की स्थिती हमेशा बनी रहती है।
रस्सी- रस्सी को सिर के पास रखकर सोने से जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है। इस वजह से आप अपना काम ठीक से नहीं कर पाएंगे।
ओखली- अगर सिर के पास ओखली रखा जाए तो जीवन में सुख-शांति की कमी होने लगती है। इससे दंपत्ति जीवन में तनाव आने लगता है। पुराणों में भी ओखली को क्लेश का कारण माना गया है।
यह भी पढ़ें: क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा? जानें क्या है पैराणिक मान्यता
इलेक्ट्रॉनिक चीजें- लैपटॉप, घड़ी और फोन जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इनसे निकलने वाली किरणे जीवन में नकारात्मकता लाती है। यह आपको मानसिक तौर पर बीमार भी कर सकती हैं।
तेल- सिरहाने के तेल रखने से जीवन में कई तरह की समायाएं उत्पन्न हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तेल को सोते समय सिर के पास न रखें।
पर्स- अपने पर्स को भी सिरहाने के पास न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आर्थिक तंगी आती है।
जूते-चप्पल- सिरहाने या फिर बेड के पास जूता-चप्पल रखकर सोने से निगेटिव एनर्जी आती है। तो ऐसा करने से बचें।
अन्य खबरें
-
जानिए क्यों निकलती है जगन्नाथ की रथयात्रा
-
भारत के इन 5 मंदिरों में पुरुषों की नहीं है एंट्री, जानिए इनसे जुड़ी मान्यताओं के बारे में
-
Dreaming of God? सपने में भगवान को देखने का क्या मतलब है? Meaning of seeing God in dreams in Hindi
-
घर के सामने कौन सा पेड़ होता है शुभ? इस पेड़ को लगाने से आपकी जिंदगी की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी
-
सिंदूर आपके जीवन से सारी समस्याओं को दूर करता है! जानिए सिंदूर का महत्व