धर्म

Swapna Shastra: खौफनाक सपने भी देते है लाभ, जानिए किस सपने में छिपा है सफलता का राज

Ankit Singh
17 Oct 2021 12:53 PM GMT
Swapna Shastra: खौफनाक सपने भी देते है लाभ, जानिए किस सपने में छिपा है सफलता का राज
x
Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम जो कुछ भी अपने सपने (Dream) में देखते है, उसका वास्तविक जीवन से कही न कही संबंध जरूर होता है। कुछ सपने भविष्य के प्रति अगाह करते है तो कुछ सपनों में सफलता है राज छिपा होता है। आइए जानते है सपनों का मतलब..

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का संबंध हमारी असल जिंदगी से भी होता है। कई बार हम सपनों को भूल जाते हैं तो कई बार हम सपने में अजीबोगरीब चीजें देख लेते हैं, जिन्हें देखकर हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया जाता है। जिसके अनुसार सपनों से हमें शुभ फल भी मिलते हैं और अशुभ भी। तो आइए जानते है कि कौन सा सपना शुभ फल देता है और कौन सा सपना अशुभ होता है।

> अगर आप खुद का नए ऑफिस का उद्घाटन करते हुए देखते है तो इसका मतलब है कि व्यापार में प्रगति होने वाली है।

> सपने में ऑफिस का अधिकारी होना, बेहद शुभ फलदायी सपना होता है।

> यदि कोई व्यक्ति खुद की सर्जरी होते हुए देख रहा है तो इसका मतलब है कि मन की चिंता खत्म हो जाएगी।

> आफिस में खुद को क्लर्क की नौकरी करते देखना, एक बुरे वक्त का इशारा है।

> यदि कोई व्यक्ति सपने में खुदकुशी करते हुए देखता है तो शुभ समाचार मिलेगा और सेहत में सुधार होगा।

> अगर सपने में स्त्री आत्महत्या करते देखें तो वह स्त्री के लंबी उम्र का संकेत है।

> यदि सपने में कोई पुरुष स्त्री को आलिंगन देते दिखे तो इसका मतलब व्यक्ति की कामेच्छा बढ़ती जाती है।

> अगर स्त्री पराये पुरुष को आलिंगन करते दिखे तो इसका मतकब उसकी बदनामी होने के संकेत है।

> अगर सपने में खुद दूसरे को आलिंगन दें तो यह अपशकुन माना जाता है, व्यक्ति को धोखा मिलता है।

> यदि बांझ स्त्री समय बर्बाद करते दिखे तो उसे सन्तान की प्राप्ति होने के संकेत है।

> सपने में विवाहित स्त्री सोना धारण करते दिखे तो प्रिय व्यक्ति की मृत्यु होती है।

> कोई स्त्री एक से अधिक आभूषण पहने दिखें तो पति की उन्नति है।

> सपने में कुंआरी स्त्री आभूषण पहने दिखें तो विवाह अमीर घर में होने के संकेत है।

> अगर सपने में अधिक मात्रा में जेवर नजर आएं तो परिवार के खर्च बढ़ेंगे।

> आभूषणों की प्राप्ति होने का सपना व्यवसाय में मुनाफे का संकेत है।

> अगर सपने में आपको कोई रोगी व्यक्ति दिखाई दे तो इसका मतकब है कि वह रोगी व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएगा।

> शत्रु को आत्महत्या करते देखने से कारोबार में मनवांछित लाभ होगा।

> दूसरे को आत्महत्या करते देखने से मानसिक चिंता में वृद्धि होना संभव है।

ये भी पढ़ें-

पूजा के समय क्यों जलाते है अगरबत्ती? जानिए इसका धार्मिक महत्व और इससे होने वाले लाभ

Vastu Tips : सोते समय इस दिशा में रखे अपना सिर, मिलेगी सफलता और होगी पैसों की बरसात

Swapna Shastra: शुभ होता है भोजन से जुड़े ऐसे सपनों का दिखना, क्या आपको भी आते हैं ये सपने?

Vastu Tips: भूलकर भी बेडरूम में ना रखें ये 5 चीजें, शादीशुदा जीवन हो सकता है बर्बाद

Vastu Tips: ऐसे कपड़ों से घर और जिंदगी में बढ़ती है नेगेटिविटी, सौभाग्‍य के लिए जान लें वास्‍तु के नियम

Next Story