
Instant Jalebi Recipe in 15 minutes। घर पर बनाएं जलेबी। Jalebi Recipe in Hindi।

हम भारतीयों को मिठाई खाने का बहुत शौक होता है। हम अपने मिठाई खाने के लिए दुकानों में लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं और अपने मनपसंद मिठाईयां खरीद कर बहुत चाव से खाते हैं। इसके अलावा कई लोग घर पर भी मिठाईयां बनाते हैं और उसका आनंद उठाते हैं। कुछ लोकप्रिय मिठाइयों में जलेबी, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, लड्डू, गाजर का हलवा, संदेश, बर्फी जैसी चीजें शामिल है। इन्हें बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सही तरह से कोशिश करने पर आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक मिठाई की रेसिपी लेकर आए हैं जिससे आप घर पर ही बना सकते हैं (Indian Sweets Recipe in Hindi)। जी हां! हम बात कर रहे हैं कुरकुरी और मीठी जलेबी की (जलेबी कैसे बनाएं?)
जलेबी लगभग हर किसी को पसंद होता है और चासनी में घुली हुई इस मिठाई को लोग बड़े चाव से खाते हैं। यहां दी गई रेसिपी में 15 मिनट में स्वादिष्ट जलेबी बना कर खा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं jalebi in 15 minutes। Jalebi banane ki recipe बहुत ही आसान है और इसमें बहुत कम सामग्रियां लगती है। चलिए बनाते हैं हलवाई जैसी जलेबी।
जलेबी कैसे बनाएं? Jalebi Recipe in Hindi। हलवाई जैसी जलेबी कैसे बनाएं? जलेबी बनाने की विधि। Instant Jalebi recipe in Hindi।
- एक कप मैदा
- 4 बड़े चम्मच दही
- एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- खाने का कलर
- दो कप चीनी
- आधा चम्मच नींबू का रस
- एक कप पानी
- केसर (optional)
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें दही मिलाएं। इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर डालें। सारी सामग्री को पानी डालकर धीरे धीरे मिलाना शुरू करें।
- इस बात का ध्यान रखें की घोल ज़्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला ना हो।
- अब food colour डालकर अच्छी से दोबारा मिला लें।
- चीनी की चासनी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी डाल दें।
- चीनी को तब तक मिलाएं जब तक कि यह पूरी तरह से पानी में घुल ना जाए।
- इसके बाद उसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे चलाते रहें।
- आप चाहे तो केसर के धागे डाल सकते हैं जिससे इसमें एक अच्छी खुशबू आएगी।
- इसके बजाय आप चाहे तो इलायची भी डाल सकते हैं।
- चाशनी तैयार होने के बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और किसी भी पैकेट में जलेबी का घोल डालकर गर्म तेल में जलेबी बनाना शुरू करें।
- एक तरफ पकने के बाद इसे पलटकर दूसरी तरफ से पकने दें।
- जलेबी हल्की सुनहरी रंग की हो जाने पर इसे तेल से निकालकर सीधे चासनी में डाल दें।
- कुछ देर तक चाशनी में डूबे रखने के बाद इसे गरमा गरम परोसें।
