
रेसिपी
Instant Dhokla Recipe in Hindi: स्वादिष्ट खमन ढोकला बनाने की रेसिपी जान लें
Janprahar Desk
25 May 2021 4:00 PM GMT

x
ढोकला बनाने की विधि क्या है? आज शाम के नाश्ते में बना ले स्वादिष्ट और पौष्टिक खमन ढोकला। Dhokla recipe in Hindi बहुत आसान है।
ढोकला या Khaman Dhokla, एक लोकप्रिय गुजराती नाश्ता है, जिसे बेसन से बनाया जाता है। इसे चटपटी चटनी और गरमागरम चाय के साथ परोसा जाता है। ढोकला बनाने की रेसिपी (Dhokla banane ki recipe) बहुत ही आसान है और आप इसे दुकान से खरीदने के बजाय घर पर ही बना सकते हैं। यहां आज हम आपके लिए Instant Dhokla Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। जान लें Easy Dhokla Recipe in Hindi
ढोकला बनाने की सामग्री। Ingredients for Dhokla in Hindi
- बेसन
- सूजी
- हल्दी
- नमक
- चीनी
- हरी मिर्च
- अदरक
- नींबू का रस
- इनो
- तेल
- पानी
ढोकला बनाने की रेसिपी। Dhokla Recipe in Hindi
- सबसे पहले बेसन, सूजी, हल्दी, नमक, चीनी, हरी मिर्च, अदरक, नीबू का रस, तेल और पानी का एक गाढ़ा मिश्रण बनाएं। अच्छी तरह से मिलाएं और बैटर को 15 मिनट तक बैठने दें।
- इसी बीच कढ़ाई को गरम कर लें। साथ ही जिस बर्तन में आप ढोकला बनाने वाले हैं उस पर अच्छी तरह से तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
- 15 मिनट बाद बेसन के घोल में तुरंत इनो डालकर अच्छी तरह से मिलाए। ऐसा करने से बैटर तुरंत झागदार हो जाएगा।
- अब इस बैटर को बर्तन में डालें और कढ़ाई में पकने के लिए डाल दें।
- अब मध्यम आंच पर इसे 15 से 20 मिनट तक पकाएं। थोड़ी देर बाद एक टूथपिक या चाकू की मदद से ढोकला चेक कर ले। अगर ढोकला कच्चा है तो इसे 5 मिनट और पकाएं।
- अब इसे कढ़ाई से बाहर निकालने और चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें सरसों और कड़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। आप चाहे तो 2-3 हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। अब गरमा गरम तेल ढोकला के ऊपर डालें।
- बस आपका स्वादिष्ट और हल्का फुल्का ढोकला तैयार है। इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें।
Instant Dhokla Recipe in Hindi आपको कैसी लगी हमें अवश्य बताएं। साथ ही आज यहां बताए गए खमन ढोकला बनाने की विधि अवश्य आजमाएं।
अन्य खबरें:
-
Masala Chai Recipe in Hindi: आज शाम को बनाएं स्वादिष्ट मसाला चाय रेसिपी
-
Tomato Sauce Recipe at Home: घर पर बनाएं टोमैटो सॉस
-
Curd Rice Recipe in Hindi: गर्मियों के लिए बनाएं स्वादिष्ट दही चावल; दही चावल बनाने की रेसिपी
-
Kalakand Recipe: फटे हुए दूध से कलाकंद बनाने की आसान रेसिपी जान लें
-
Chocolate Modak Recipe in Hindi: चॉकलेट मोदक कैसे बनाएं? मोदक बनाने की विधि जानने के लिए आगे पढ़ें

Janprahar Desk
Next Story