जानिए, नीतीश और लालू पर क्या बोलीं, प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक, पुष्पम प्रिया।

दरभंगा/बिहार, 6 नवंबर
प्लूरल्स पार्टी की स्थापना करने वाली प्रिया ने राष्ट्रीय जनता दल के लालू यादव और जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, अब बिहार वासियों को चाहिए कि वह इन दोनों से आगे बढ़े और विकास का रास्ता पकड़ें।
आपको बता दें कि, पुष्पम प्रिया प्लूरल्स पार्टी की ओर से स्वयं को बिहार विधानसभा चुनाव का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताती हैं। जहां उन्होंने गत चुनाव से ही इस पार्टी की स्थापना कर भागीदारी की है।
पुष्पम प्रिया, अक्सर खबरों में बनी रहती है दूसरे चरण के मतदान से पहले पुष्पम प्रिया राज्यपाल से मिलने के लिए अड़ गई थी और पटना की सड़कों पर खुलेआम हंगामा मचा दिया और मांग करने लगी कि चुनाव राष्ट्रपति शासन में ही संपन्न हो तभी लोकतंत्र के लिए सही होगा।
इसके पहले भी, पुष्पम प्रिया से कई बार उनकी पार्टी को मिले फंड और पार्टी की कार्यप्रणाली के संबंध में लगातार प्रश्न उठाए जाते रहे हैं। जिस पर उन्होंने अपनी बेबाक राय रखी है। यद्यपि वह राजनीति में नयी हैं, परंतु ऐसा लगता है कि जिस सोच के साथ वह विधानसभा चुनाव में उतरी हैं, भविष्य में बिहार की जनता उनकी ओर अवश्य देखेगी।