
बंगाल में BJP से खफा होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री Babul Supriyo ने आखिरकार थाम ही लिया TMC का दामन

भाजपा को बंगाल में लगातार कई झटके मिल रहे है, पार्टी के कई नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे है, इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने भी शनिवार को TMC पर्टी जॉइन कर ली। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने Babul Supriyo का स्वागत पार्टी में किया। Babul Supriyo ने हाल ही में भाजपा से किनारा किया था।
तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर बताया कि Babul Supriyo पार्टी में शामिल हो गए है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि Babul Supriyo के TMC में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।
ज्ञात हो कि Babul Supriyo भाजपा से कई दिनों से नाराज चल रहे थे। बंगाल असेंबली चुनाव में भाजपा ने Babul Supriyo को उतारा था लेकिन वह अपनी सीट से हार गए, जिसके बाद मंत्रिमंडल बदलाव के बाद उनकी केंद्रीय पद से भी छुट्टी हो गई। जिसके बाद से Babul Supriyo भाजपा से नाराज चल रहे थे।
Babul Supriyo ने भजपा का साथ छोड़ने से पहले अपने फेसबुक टाइमलाइन पर एक पोस्ट के जरिए कहा था कि राजनीति में केवल समाजसेवा के लिए आए थे। इस उद्देश्य को पाने के लिए अब वे अपनी राह बदलने जा रहे हैं। जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि Babul Supriyo टीएमसी में शामिल हो सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार TMC में शामिल होने के बाद Babul Supriyo की सुरक्षा श्रेणी में भी बदलाव कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने अब Babul Supriyo की सुरक्षा Z के बजाय Y कैटिगरी की कर दी गई है।
ये भी पढ़ें-
मिशन 2024: क्या फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे PK या बाहर से ही निभाएंगे चाणक्य की भूमिका?
CM War उत्तर प्रदेश: राजनीति में किस तरह अपना रहे जातीय रस्साकशी
उत्तराखंड में सीएम केजरीवाल का ऐलान, 2022 में AAP की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
