अखिलेश का भाजपा सरकार पर तंज, इलाहाबादी प्रयागराजी अमरूद हो गया क्या

लखनऊ, 23 जनवरी : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमरूद को लेकर भाजपा पर तंज कसा और कहा अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद इलाहाबादी अमरूद कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर प्रयागराजी अमरूद हो गया है?
भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है? pic.twitter.com/kWSNLmwReO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 23, 2021
रामपुर दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता ने रास्ते में एक अमरूद के ठेले पर रुक कर अमरूद खरीदा। अमरूद के ठेले वाले से उन्होंने खरीद करने के दौरान यह पूछा कि अमरूद अभी इलाहाबादी अमरूद के नाम से बेचा जा रहा है या इसका भी नाम बदलकर प्रयागराजी अमरूद हो गया है। उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है और ठेले वाले से की गई बातचीत को भी फोटो के साथ लिखा है। भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद इलाहाबादी अमरूद कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर प्रयागराजी अमरूद हो गया है।
इन दिनों सपा मुखिया जिलों के दौरे पर हैं। दरअसल, यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनने लगा है। शुक्रवार को उन्होंने रामपुर और बरेली का दौरा किया।
रामपुर में उन्होंने आजम खां की पत्नी व सपा विधायक डॉ. तंजीन फात्मा से मुलाकात की। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद आजम खां ने अपनी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
अन्य खबरें :
- कृषि कानून रद्द करने में संकोच क्यों कर रही सरकार : अमरिंदर
- आप पार्टी ने भाजपा पर स्कूलों में सूखा मिड-डे-मील बांटने का लगाया आरोप
- किसान आंदोलन को बनाए रखना चाहती है कोई ताकत : कृषि मंत्री
- कांग्रेस के पास जून तक नया पार्टी प्रमुख होगा : वेणुगोपाल
- राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सेहत बिगड़ी; परिवार के लोग अस्पताल के लिए रवाना हुए