Covid 19: भारत ने वैक्सीनेशन में रचा इतिहास, 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा हुआ पार

कोरोना के खिलाफ देश में चलाए जा रहे व्यापक टिकाकरण के तहत भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में आज कोरोना टिकाकरण का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार दोपहर में बताया था कि पिछले 24 घंटे में देश में 41 लाख (41,36,142) कोरोना वैक्सीन की खुराक लगी थी और इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर गया है।
वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ के आंकड़ों को पार करने वाला दूसरा देश बना है भारत, इससे पहले अब तक चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टिका लगाया है। अब तक भारत में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 31 फीसदी से ज्यादा लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।
बता दें कि पिछले पांच महीनों में भारत का टिकाकरण अभियान तेज गति से चल रहा है। इस मामले में सितंबर का महीना सबसे अच्छा रहा, जिसमें प्रतिदिन लगभग 80 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इस वक्त उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश टॉप 5 राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा टीके लगाए गए है।
100 करोड़ वैक्सीन को सफलतापूर्वक लगाए जाने को लेकर सरकार द्वारा खास कार्यक्रम और योजनाएं बनाई गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लाल किले से आज कैलाश खेर द्वारा लिखे गीत और एक फिल्म का शुभारंभ करेंगे। मंडाविया का कहना है कि देश वैक्सीन सेंचुरी बनाने के करीब है।
इसके साथ ही देश में सबसे बड़ा खादी का तिरंगा आज लाल किले पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसका वजन करीब 1400 किलोग्रम है। 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा ये तिरंगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लेह में फहराया गया था। ये तिरंगा भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना सूती खादी का झंडा है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय कैदी के ड्रेस ब्लैक एंड व्हाइट क्यों है? इसके पीछे की कहानी है बहुत दिलचस्प, जानिए...
अब SIM Card लेना हुआ और आसान, कागजी तामझाम के बिना ले सकेंगे नया कनेक्शन, जानें पूरी जानकारी
देश के लिए अच्छी खबर: नाक के जरिए दी जाएगी नेजल वैक्सीन, जल्द होगा AIIMS में क्लीनिकल ट्रायल