लाइफस्टाइल

घर पर ही पाएं Tan से छुटकारा! Tan ko hatane ke upaay in Hindi

Janprahar Desk
12 Feb 2021 6:24 PM GMT
घर पर ही पाएं Tan से छुटकारा! Tan ko hatane ke upaay in Hindi
x
क्या आपको पता है कि आप घर पर ही अपना टाइम उतार सकते हैं?


धूप में निकलते ही हमारी त्वचा पर tan की एक परत जम जाती है। हमारा चेहरा काला और बेजान नजर आता है। इससे हमारे निखार पर भी असर पड़ता हैं। महिलाएं tan से छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाकर बहुत पैसे खर्च करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही अपना tan उतार सकते हैं?

आइए बात करते हैं कुछ नुस्खे पर जिससे आप आसानी से अपने चेहरे से कालेपन को हटा सकते हैं। दिए गए इन सामग्रियों के इस्तेमाल से आप घर पर ही tan साफ कर सकते हैं।

  • टमाटर त्वचा से tan हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी की मदद से त्वचा को धूप के कालेेपन और प्रदूषण से बचाया जा सकता है। यह त्वचा में नई कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है।
  • बेसन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा से tan हटाने के अलावा कई लाभ प्रदान करता है। यह हमारी त्वचा से अनचाहे गंदगी को हटाता है और चेहरे के रंग को वह निखरता है।
  • दही हमारी त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। दही लगाने से त्वचा की गंदगी के साथ tan भी साफ हो जाता हैं।
  • नारियल का दूध त्वचा के लिए अत्यधिक पौष्टिक और हाइड्रेटिंग होता है। यह खोई हुई नमी को बहाल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी घर पर टैन हटाने में मदद करते हैं।
  • आलू के रस का उपयोग अक्सर आंखों के चारों ओर काले घेरे को हल्का करने के लिए किया जाता है। आलू का रस चेहरे से tan को हटाने में मदद करता है।
अन्य खबरें:
Next Story