इतिहास

Haunted Places in India in Hindi: भारत की डरावनी और भूतिया जगह कौन सी है?

Janprahar Desk
7 May 2021 8:00 PM GMT
Haunted Places in India in Hindi: भारत की डरावनी और भूतिया जगह कौन सी है?
x
क्या आप भूत प्रेत में विश्वास करते हैं? अगर ऐसी चीजों में आपको दिलचस्पी है तो यहां दी गई जानकारी पढ़े और भारत की डरावनी और भूतिया जगहों (Most Haunted Places in India in Hindi) के बारे में विस्तार से जाने।


भारत एक रहस्य का देश माना जाता है। हमारे देश में ऐसे कई अनसुने और अनकही बातें हैं जिसके बारे में विस्तार से कोई नहीं जानता और ना ही समझ पाता है। पुराने मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक किलो तक यहां पर कई तरह की ऐसे स्थान भी हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। हालांकि इन स्थानों के रहस्य के बारे में कई सारी बातें बहुत उत्सुक करने वाली है। इनमें से कई स्थानों को भूतिया माना जाता है (Haunted Places in India)। भूत को लेकर हमारे देश में बहुत सारी मान्यताएं हैं। लोग भूत पिशाच के होने पर विश्वास करते हैं। ऐसे में इस तरह की कहानियां बहुत प्रचलित है।

भारत में ऐसे कई जगह है जहां भूत होने की बात मानी जाती है। ऐसे में इन जगहों पर लोगों का आना जाना पर रोक लगाया हुआ है और शाम के बाद वहां कोई भी जाने से बहुत डरता है। अगर आप भी ऐसी कुछ भूतिया जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें। भारत की सबसे डरावनी जगहों की बारे में। Most haunted places in India की सूची बहुत लंबी है लेकिन हम आपके लिए कुछ गिने-चुने ऐसे जगहों के नाम लेकर आए हैं जहां जाने से लोग आज भी बहुत डरते हैं।

Most Haunted Place in India in Hindi। भारत डरावनी और भूतिया जगह। मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया इन हिंदी।
  • Bhangarh Fort। भानगढ़ किला

bhangarh fort haunted place

राजस्थान में स्थित भानगढ़ किले को लेकर कई सारी बातें प्रचलित है। भारत ही नहीं दुनिया में के भी सबसे डरावनी जगहों में से एक और के रूप में माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद यहां भूतिया गतिविधियां होती है और कई लोगों ने इसे अपनी आंखों के सामने भी देखा है। ऐसी स्थिति में लोगों को शाम के बाद यह जाने की इजाजत नहीं है।
  • Kuldhara Village। कुलधारा गांव

kuldhara village haunted place

राजस्थान में स्थित यह गांव भारत की कुछ निर्जन और भूतिया गांव में से एक के रूप में कहा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वहां रह रहे ग्रामीणों को एक श्राप था जिसके बाद वह रातो रात वहां से गायब हो गए। तब से लेकर अब तक पूरा गांव खंडहर बन चुका है।
  • Mukesh Mills। मुकेश मिल्स

mukesh mills haunted place

मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल्स बहुत ही प्रचलित स्थानों में से एक है। इस जगह पर कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। यह स्थान अपने भूतिया कहानियों के लिए भी बहुत प्रचलित हैं।
  • Jamali-Kamali Masjid। जमाली-कमली मस्जिद

india most haunted place in hindi

कुतुब मीनार के नजदीक स्थित जमाली-कमली मस्जिद अपनी डरावनी कहानियों के वजह से काफी चर्चा में रहता है। ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद के दीवारों के भीतर जीन रहते हैं जो कि अक्सर कई लोगों को डराने में भी सक्षम है।
  • Shaniwarwada Fort। शनिवारवाड़ा किला

most haunted place india

यह किला जितना लोगों के घूमने के लिए उपयुक्त स्थान है उतना ही अपने भूतिया कहानियों के लिए भी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि यहां किसी राजकुमार को बहुत बेरहमी से मारा गया था जिसके बाद से उसकी आत्मा इस किले के चारों ओर घूमती रहती है। आसपास में रहने वाले लोगों ने भी अक्सर एक लड़के की चिल्लाने की आवाज सुनने का दावा किया है।

यहां बताए गए Most Haunted Places in India in Hindi की सूची आपको कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अन्य खबरें:
Next Story