
स्वास्थ्य
बुखार होने पर क्या खाना चाहिए? Food for Fever in Hindi
Janprahar Desk
31 May 2021 3:00 PM GMT

x
अगर आप को तेज बुखार है और कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है तो यहां बताई गई चीजों का अवश्य सेवन करें। Food for Fever in Hindi पर अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें
चल रहे कोरोना काल में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, साथ ही बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा सामान्य बुखार से भी पीड़ित होना बहुत आम बात है। इस स्थिति में अगर आपको भी बुखार है और यह आपको या घर के किसी सदस्य को बुखार है तो बढ़िया और पौष्टिक भोजन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिससे सही मात्रा में पोषण मिले। आसानी से पचने योग्य खाद्य पदार्थ एक ऐसी चीज है जिसे आपको बुखार के दौरान चुनना चाहिए।
इसलिए, यहां हमने कुछ बेहतरीन खाद्य पदार्थों की एक सूची तैयार की है, जिनका सेवन आप बुखार के दौरान कर सकते हैं और इससे बुखार से लड़ने में भी बहुत मदद मिलेगी।
बुखार में क्या खाना चाहिए?
- नारियल पानी
नारियल पानी पेट के लिए बेहद हल्का होता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आपको hydrated रखेगा। नारियल पानी में glucose और electrolytes होते हैं जो बीमार होने पर पानी की मात्रा को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।
- खिचड़ी
खिचड़ी आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। यह पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें सब्जियां डाली जाती हैं और पचने में भी आसान हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसका सेवन आप बुखार के दौरान कर सकते हैं।

- उबले अंडे
अंडे में प्रोटीन होता है और ऐसे समय में ताकत और ऊर्जा हासिल करना जरूरी है। अंडे में मौजूद विटामिन बी6 और बी12 से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
- गर्म सूप
बुखार के वर्क अक्सर लोगों को कुछ खाने पीने का मन नहीं करता है साथ ही उनके उनका स्वाद भी बिगड़ चला जाता है ऐसे में गरमागरम और स्वादिष्ट सूप पीना फायदेमंद हो सकता है।
- फल
बुखार में फलों का सेवन करना हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में बहुत मददगार है। फलों में मौजूद विटामिन immunity के लिए बहुत फायदेमंद है।
यहां बताई गई चीजों को ध्यान में रखें और अगर आप बुखार से पीड़ित है तो इन चीजों का अवश्य सेवन करें।
अन्य खबरें:
-
आलू खाने के फायदे - Benefits of Potato in Hindi - विस्तार से जानने के लिए पढ़े Aloo ke fayde
-
Yellow Fungus kya hai? ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बाद अब आ गया है पीला फंगस; कैसे होता है येलो फंगस?
-
Amla safe during pregnancy? क्या गर्भवती महिलाओं को आंवला खाना चाहिए?
-
भारत में अगले साल लांच हो सकती है मॉडर्ना की सिंगल डोज वैक्सीन, 5 करोड़ खुराक के लिए कई कंपनियों से चल रही बात
-
अब आ गया है White Fungus! White Fungus क्या है? White Fungus के लक्षण in Hindi
-
Summer Foods in Hindi: गर्मियों के मौसम में अवश्य खाएं यह चीजें

Janprahar Desk
Next Story