पानी पीने का सही तरीका क्या है? पानी पीने का सही समय? Right way to drink water?

मानव शरीर के लिए पानी एक बहुत ही जरूरी चीजों में से एक है। हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। हम जितना ज्यादा पानी पीते हैं यह उतना हमारे लिए फायदेमंद होता है। हमारे शरीर में कई चीजों के लिए पानी की आवश्यकता होती है जिसमें ह्रदय, जिगर और दिमाग भी शामिल है। इनके सही तरह से संचालन के लिए उचित मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। अक्सर डॉक्टरों द्वारा भी दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही जिन लोगों को कब्ज (constipation) की समस्या है और साथ ही शुष्क त्वचा (dry skin) से परेशान है, उन्हें पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए इससे उनके शरीर में नमी की मात्रा बनी रहेगी और उन्हें इस तरह की तकलीफ नहीं होगी।
लेकिन हम अक्सर ऐसा कर नहीं पाते हैं। लोग पांच से छह ग्लास से ज्यादा पानी नहीं पीते हैं और इसका उनकी सेहत पर भी असर पड़ना शुरू हो जाता है। इसके अलावा कई लोगों को पानी पीने का सही समय और सही तरीका नहीं पता होता है जिससे वह इसके फायदों को हासिल करने में नाकामयाब हो जाते हैं। पानी पीने के नियमों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें। पानी कैसे पीना चाहिए और पीने पानी कब पीना चाहिए? इन विषयों पर विस्तार से जानें।
पानी पीने का सही तरीका क्या है? Right way to drink water?
- आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पिया जाना चाहिए। पानी पीते वक्त कहीं पर भी बैठ जाए और पानी पिए।
- बहुत से लोग एक ही घूंट में सारा पानी पी जाते हैं। हालांकि ऐसा करना एक गलत आदत है और शरीर इस तरह से पानी को स्वीकार नहीं कर पाता है। ऐसे में धीरे-धीरे पानी पीने से यह हमारे शरीर में आसानी से फैलता है और पाचन में मदद करता है
- सुबह उठने के बाद कम से कम दो गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर से सारी गंदगी साफ हो जाती है और सुबह कब्ज से भी राहत मिलती है।
- कभी भी खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद पानी ना पिए। ऐसे में खाना पचाना मुश्किल हो सकता है।
- इसके अलावा बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी परहेज करना चाहिए। हमेशा सामान्य तापमान का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को अचानक झटका नहीं लगता है और आपकी सेहत नुकसान से भी बच सकती है।
- हमारे शरीर के लिए तांबा कितना फायदेमंद है इस बात से हर कोई वाकिफ है। अक्सर लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं जिससे सेहत को तांबे के गुण मिलते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं और अपने सामान्य बर्तनों की जगह तांबे के बर्तन में पानी पी सकते हैं।
पानी पीने का सही समय क्या है? Right time to drink water?
- सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट में पानी पिए।
- खाना खाने के कम से कम आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
- गर्मियों के दौरान हर आधे घंटे में पानी पीना चाहिए। इससे dehydration से बचा जा सकता है।
- रात को सोने के पहले पानी पिए। इससे heart attack आने का खतरा कम होता है।
- कई लोग अक्सर जरूरत ना पड़ने पर भी पानी पीते रहते हैं। हालांकि ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। आपको जब प्यास लगे तब ही पानी पिए।
- घर से निकलते वक्त पानी पीकर निकले। इससे मौसम में मौजूद गर्मी से राहत मिलती है।
पानी कब और कैसे पीना चाहिए इस बारे में हमने आपको जरूरी जानकारी दी है इन्हें अवश्य पढ़ें और पानी पीने का सही तरीका और पानी पीने का सही समय जान ले।
-
क्या आपको हर वक्त जुकाम रहता है? Home remedies for Sardi Zukam in Hindi। Homemade cough syrup in Hindi
-
खुबानी (Apricot in Hindi) खाने के फायदे क्या है? Benefits of Apricot in Hindi
-
Hand sanitizer kaise banate hai in Hindi? घर पर ही बनाए हैंड सैनिटाइजर।
-
घमोरी का इलाज कैसे करें? Home Remedies for Ghamori or Heat Rash in Hindi
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|