स्वास्थ्य

तुलसी का पानी आपके लिए हो सकता है चमत्कारी! इसके फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें

Janprahar Desk
17 Jun 2021 5:00 PM GMT
तुलसी का पानी आपके लिए हो सकता है चमत्कारी! इसके फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें
x
Tulsi water ke fayde जानने के लिए आगे पढ़ें। 


आयुर्वेद के बहुत से फायदे होते हैं जिसके बारे में हमें ज़्यादा जानकारी नहीं होती है। हालांकि बड़े से बड़े बीमारी को ठीक करने के लिए आयुर्वेद बहुत कारगर होता है। आयुर्वेद में शामिल कई ऐसी जड़ी बूटियां होती है जिसे अपने जीवन में शामिल करने से हम बहुत से फायदों को प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी ही एक जड़ी बूटी है तुलसी का पौधा। तुलसी के पौधे को कई घरों में पूजा जाता है लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है जिसके बारे में जानना भी जरूरी है (Benefits of Tulsi in Hindi)।

सर्दी या जुखाम में बनाए जाने वाले काढ़े में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही तुलसी के पत्तों से कई दवाइयां भी बनाई जाती है। इसके अलावा अगर आप सुबह उठकर खाली पेट में तुलसी के पत्ते चबाते हैं तो यह भी आपके लिए गुणकारी साबित हो सकता है।

इसके अलावा तुलसी का पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहे तो तुलसी के पत्ते को चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर केवल गर्म पानी के साथ तुलसी के पत्तों को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तो विस्तार से जानते हैं क्या है तुलसी का पानी पीने के फायदे

Benefits of Tulsi water in Hindi | तुलसी का पानी पीने के फायदे | Tulsi paani ke fayde
  • अगर आप diabetes के मरीज़ हैं तो यह आपकी बहुत मदद कर सकता है। तुलसी का पानी आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप कुछ भी मीठा खाते हैं या फिर fat खाते हैं तो तुलसी का पानी उसमें मौजूद शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पाने में तुलसी का पानी बहुत मददगार है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं या फिर आपको आपकी पाचन प्रणाली मजबूत नहीं है तो आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं। यह ना केवल पाचन को मजबूत करता है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है।
  • कई लोगों को अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती है। सर्दी जुखाम में यह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इस तरह की समस्या के जूझने के लिए तुलसी का पानी बहुत फायदेमंद है। खासकर की कोरोना मरीजों को अवश्य तुलसी का पानी पीना चाहिए। इससे उनके कोरोना लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी।
  • जो लोग वजन घटा रहे हैं उनके लिए भी तुलसी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंजाइम अतिरिक्त fat को बाहर निकलता है जो वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • इस कोरोना काल में immunity को मजबूत बनाना बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से आप अपनी immunity को मजबूत कर सकते हैं और आप किसी भी तरह के संक्रमण से भी बचे रहेंगे।
  • शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भी तुलसी का पानी पीना बहुत अच्छा होता है। सुबह खाली पेट में एक कप गर्म तुलसी का पानी पिए और दिन भर आप फुर्तीला महसूस करेंगे।
  • अगर आपको acidity की समस्या होती है तब भी आप तुलसी का पानी पी सकते हैं। यह एसिडिटी को दूर रखने में मदद करता है।
इन बातों को ध्यान से पढ़ें और आज ही अपने आहार में तुलसी का पानी जोड़ें और इसके औषधीय गुणों का लाभ उठाएं।
अन्य खबरें:

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story