स्वास्थ्य

Summer Drinks in Hindi: गर्मी को दूर भगाने के लिए जरूर पिएं यह summer drinks

Janprahar Desk
3 April 2021 5:00 PM GMT
Summer Drinks in Hindi: गर्मी को दूर भगाने के लिए जरूर पिएं यह summer drinks
x
गर्मियों से राहत पाने के लिए जरूर पिएंगे पेय पदार्थ। Summer drinks in Hindi। 

जैसे कि गर्मियों का मौसम आ गया है इसके साथ तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने तक का समय आ गया है। इसके अलावा गर्मी से होने वाली कई बीमारियों के भी होने की संभावना बढ़ती जा रही है। ऐसे गर्म मौसम में खुद को ठंडा रखना और गर्मी से बचाए रखना बहुत जरूरी होता है जिसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं (
Summer Tips in Hindi
)। गर्मी में सबसे महत्वपूर्ण चीज है खुद को hydrated रखना। मौसम में होने वाली गर्मी से शरीर का तापमान बढ़ता रहता है और शरीर में पानी की कमी आती है। ऐसे में समय-समय पर पानी पीना बहुत जरूरी होता है। हम पानी की बजाय कुछ ऐसी और चीजों का भी सेवन कर सकते हैं जिससे हमारे शरीर में पानी की मात्रा बिल्कुल भी कम नहीं होगी। ऐसे ही कुछ पेय पदार्थ की सूची आज हम लेकर आए हैं (
Summer Drinks in Hindi
)। इसे आप गर्मियों में बनाकर पी सकते हैं। इसे आप को गर्मी से राहत मिलेगी और आपका शरीर भी ठंडा रहेगा। जांच करें गर्मियों में पिए जाने वाले पेय पदार्थSummer Drinks list in Hindi।

Summer Drinks in Hindi। गर्मियों के पेय पदार्थ

  • Aam Panna for Summers in Hindi
गर्मियों में आम का फल बहुत ज्यादा खाया जाता है। बाजार आमों से भर जाते हैं और लोग इसे घर लाकर बड़े चाव से खाते हैं। पके हुए आम के अलावा लोगों खट्टे आम भी बहुत पसंद होता हैं। ऐसे में आप आम का इस्तेमाल करके आम पन्ना बना सकते हैं (Aam Panna Recipe in Hindi)। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, कैलशियम, पोटैशियम जैसे पदार्थ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता हैं। कच्चे आम, कुछ मसाले और ताजा पुदीना के पत्तों के साथ आम पन्ना का सेवन करना शरीर को एक ठंडक पहुंचाता है।
  • Nimbu Paani for Summers in Hindi
भारतीय रसोई घरों में नींबू बहुत आसानी से पाया जाता है। ऐसे में गर्मियों के दौरान प्यास बुझाने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू पानी अवश्य पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए एक ग्लास ठंडे पानी में नींबू का रस, चीनी और स्वाद अनुसार काला नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • Jal Jeera for Summers in Hindi
गर्मियों के दौरान अक्सर लोगों को जल जीरा का पानी भी पीते हुए देखा जाता है। जलजीरा का सेवन करना भी शरीर को ठंडा रखने में बहुत मददगार है। इसके लिए केवल एक गिलास पानी में जलजीरा पाउडर डालें और इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें सौंफ, काली मिर्च, पुदीना के पत्ते और अदरक डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
  • Sattu Drink for Summers in Hindi
गर्मियों के दौरान एक और सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले पदार्थों में सत्तू भी शामिल है। लोग अक्सर पानी में मिलाकर इसका सेवन करते हैं। इससे ना केवल शरीर को सही अच्छी मात्रा में पोषण मिलता है, साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी बहुत मददगार है।
गर्मियों के पेय पदार्थ
  • Buttermilk or Chaans for Summers in Hindi
गर्मियों में एक गिलास ठंडा छासं पीने से शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलती है और छांस से शरीर भी ठंडा रहता है। छांस को अक्सर दही से बनाया जाता है और दही सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह बात हम सभी जानते हैं। ऐसे में घर में आसानी से छांस बनाकर पिएं।
  • Lassi for Summers in Hindi
छांस के अलावा दही का इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट लस्सी भी बना सकते हैं। स्वादअनुसार चीनी और थोड़ा काला नमक जोड़कर तरोताजा कर देने वाला लस्सी बनाएं और इसका सेवन करें।
  • Fruit Juice for Summers in Hindi
इन सारी चीजों के अलावा आपको अलग-अलग फलों के रस का भी नियमित रूप से सेवन करना चाहिए जिसमें संतरे का रस, बेल का रस, तरबूज का जूस सहित कई चीजें शामिल है।

यहां दी गई चीजों को अवश्य ध्यान में रखें और गर्मी से चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए इन्हें यहां दिए गए Summer Drinks in Hindi ज़रूर पिएं।

अन्य खबरें:

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story