स्वास्थ्य

Pomegranate juice in Hindi: अनार का रस क्यों पीना चाहिए?

Janprahar Desk
16 March 2021 7:00 PM GMT
Pomegranate juice in Hindi: अनार का रस क्यों पीना चाहिए?
x
हमें अनार का जूस क्यों पीना चाहिए? अनार के जूस के फायदों को जानने के लिए आगे पढ़ें।


फलों का हमारी सेहत पर एक बहुत ही प्रभावशाली असर होता है। फलों का नियमित रूप से सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। डॉक्टरों द्वारा भी नियमित रूप से फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक पोस्टिक और बहुत से गुणों से भरपूर फल है pomegranate जिसे हिंदी में अनार कहा जाता हैं। Pomegranate in Hindi।

यह लाल छोटे छोटे दाने वाले फल का मीठा स्वाद मन को मोह लेता है। स्वादिष्ट अनार के सेवन से सेहत को चमत्कारी लाभ मिलता है। अनार के रस में 100 से अधिक phytochemicals होते हैं। साथ ही इस फल का उपयोग बहुत वर्षों से और औषधि के रूप में भी किया जा रहा है। सेहत को बहुत सारे लाभ प्रदान करने से लेकर त्वचा के लिए भी अनार बहुत फायदेमंद साबित हुआ है।

आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप चाहे तो इसके दानों को फल की तरह खा सकते हैं या अनार के दानों को सलाद में डालकर खा सकते हैं। लोग अनार का रस भी बहुत चाव से पीते हैं। आप भी चाहे तो घर पर ही अनार का रस बनाकर पी सकते हैं। Recipe of Pomegranate Juice in Hindi। लेकिन रेसिपी जानने से वाले अनार के रस के फायदों के बारे में जांच करें। Benefits of Anar Juice in Hindi।

Benefits of Anar Juice in Hindi: अनार के जूस के फायदे:

  • अनार का जूस हृदय संबंधित समस्याओं (heart disease) से छुटकारा देने में बहुत मददगार है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है जिससे हृदय संबंधित समस्याएं कम की जा सकती है।
  • उच्च रक्तचाप (high blood pressure) के मरीजों के लिए भी अनार का जूस का सेवन करना अच्छा फायदेमंद है। अनार में मौजूद antioxidants के कारण उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है जिससे दिल और दिमाग अच्छी तरह से काम करता है।
  • अगर आप पेट की बीमारियों से परेशान है तो आपको अवश्य अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पौष्टिक गुणों से पेट से जुड़ी सारी समस्याएं कम हो जाती।
  • अनार को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से रख सुरक्षा देने के लिए माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अनार के सेवन से शरीर में कुछ तरह के कैंसर रोग को बढ़ावा देने से रोका जा सकता है खासकर की प्रॉस्टेट कैंसर (prostate cancer)।

anar juice ke fayde

  • बालों की सेहत के लिए भी फलों का बहुत बड़ा योगदान होता है। ऐसे में अगर आप रोज़ एक अनार का सेवन करते हैं तो आपको चमकदार लंबे बाल मिलेंगे। अनार में मौजूद antioxidants बालों को मजबूत बनाने में और रक्त के प्रवाह को ठीक करने में बहुत मददगार हैं। इसके सेवन से बाल बढ़ने में मदद मिलती है।
  • ऐसा माना जाता है कि अनार में मौजूद विटामिन सी के कारण शुष्क और बेजान त्वचा को ठीक करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा सुधरती है और एक अलग सी चमक आ जाती है। ऐसे में अपने नियमित खाने में अनार को शामिल करें।
  • अनार के विभिन्न स्वास्थ लाभों के बारे में जानने के बाद अब आपको इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। इसके लिए जान लें अनार के रस कैसे बनाते हैं। Recipe of Anar Juice in Hindi:

Pomegranate Juice Recipe/ Anar Juice Recipe

विधि:
  • सबसे पहले अनार अच्छे से पानी में धो लें।
  • इसके बाद अनार के उपरी और निचले भाग को अच्छी तरह से कांटे। ऐसे अनार की पकड़ कमजोर पड़ जाएगी।
  • उसके बाद चाकू का इस्तेमाल करके अनार के ऊपर चार काटने के निशान बनाएं और हाथों से दो टुकड़ों को अलग करें। इससे बिना किसी परेशानी के अनार खुल जाएगा और सारे दाने दिखने लगेंगे।
  • इसके बाद सारे दानों को अच्छे से निकाल कर एक अलग कटोरे में रख ले।
  • Grinder में अनार के दानों को डालें। उसमें चीनी, पानी और थोड़ा सा काला नमक भी जोड़ें।
  • Grinder के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद करने के बाद इसे ठीक तरह से पीस लें। एक बार जब अनार अच्छे से पीस जाएं तब छलनी की मदद से इसे छान लें और दो अलग-अलग ग्लास में निकाल लीजिए।
  • अनार का जूस तैयार है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या अदरक का टुकड़ा भी डाल सकते हैं। बर्फ के टुकड़ों के साथ इसका सेवन करें।
हमारे द्वारा दी गई रेसिपी को जरूर आजमाएं और आज से ही अनार के जूस का सेवन शुरू करें। Comment Section में हमें बताएं कि यह रेसिपी आपको कैसी लगी।
अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story