स्वास्थ्य

दूध पीने के बाद इन चीज़ों को ना कभी ना खाएं! Doodh ke saath kya nahi khana chahiye?

Janprahar Desk
12 Feb 2021 7:00 PM GMT
दूध पीने के बाद इन चीज़ों को ना कभी ना खाएं! Doodh ke saath kya nahi khana chahiye?
x
अक्सर दूध पीने के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज़ करने को कहा जाता हैं।


दूध हर घर में ही एक अहम खाद्य पदार्थ है। यह लगभग हर घर के फ्रिज में पाया जाता हैं। बड़ो द्वारा बच्चों को हमेशा दूध पीने की सलाह दी जाती हैं। रोज़ाना दूध पीने से हमारी हड्डियां मज़बूत रहती हैं और पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन दूध पीते हुए कुछ बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत हैं। अक्सर दूध पीने के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज़ करने को कहा जाता हैं।

सबसे पहली चीज़ जो हमें दूध पीने के बाद नहीं खाना चाहिए वह हैं संतरे और अनानास। दूध पीने के बाद फल खाने से दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के पोषण को रोक देता हैं। इससे हमारे शरीर को फलों का पोषण नहीं मिलता हैं। साथ ही इसका हमारे पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता हैं। इसलिए हमेशा याद रखें कि दूध पीने के बाद कोई भी खट्टे फल का सेवन ना करें। फलों के अलावा हमें मसालेदार खाने से भी परहेज़ करना चाहिए। दूध के बाद मसालेदार भोजन खाने से हमें गैस की समस्या हो सकती हैं और अपच भी हो सकता हैं।

हम में से बहुत लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड एंड बटर खाते हैं। लेकिन यह हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा होती है। इससे अपच की समस्या नहीं होती हैं।

दूध में 80% प्रोटीन कैसिइन होता है। जब दूध का PH 4.6 से कम होता है, तो बड़ी संख्या में कैसिइन मानव शरीर में उत्तेजित और अवक्षेपित होगा, जो पाचन और अवशोषण के लिए मुश्किल है। यदि यह गंभीर है, तो इससे अपच या दस्त हो सकता है। तो, दूध पीने के बाद कोई और जूस का सेवन ना करें।

ज़्यादातर लोग दूध के साथ चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह एक अच्छा विचार नहीं हैं।

इन दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से अघुलनशील कैल्शियम ऑक्सालेट का निर्माण होगा, जिससे कैल्शियम के अवशोषण पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।

अन्य खबरें:

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story