Myths about sex in Hindi। सेक्स को लेकर कुछ गलत बातें।
सेक्स से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए। Myths about Sex in Hindi। सेक्स से जुड़ी कुछ झूठी बातों पर गौर करें।
Sat, 3 Apr 2021

हर इंसान की जिंदगी में सेक्स (sex life) का एक बहुत अहम हिस्सा होता है। ऐसे में लोगों के मन में कई सारे ऐसे सवाल होते हैं जो किसी से पूछ नहीं पाते हैं। इसके अलावा लोग अपनी सेक्स लाइफ को लेकर किसी के बात करने में बहुत झिझक महसूस करते हैं और कई सवाल उनके मन में ही रह जाते हैं। ऐसे में सही जवाब देने के लिए आज हम कुछ जानकारी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं सेक्स से जुड़ी कुछ अहम बातें। इसके अलावा अक्सर लोगों ऐसी कई बातों पर विश्वास करते हैं जिसमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ Sex myths के बारे में। सेक्स से जुड़े इन झूठी बातों को अवश्य ध्यान में रखें।
Myths about sex in Hindi। सेक्स से जुड़ी कुछ झूठी बातें।
- एक से ज्यादा कंडोम पहनना
बहुत से लोग ऐसा मानते हैं की सेक्स के दौरान एक से ज्यादा कंडोम पहनने से यह ज़्यादा सुरक्षा देता हैं। हालांकि यह बात बिल्कुल ही झूठ है। एक से ज़्यादा कंडोम पहनने से कंडोम फटने कि संभावना हो सकती हैं।
- पीरियड्स में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती
बहुत सी महिलाएं यह बात मानती है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं होता (sex during periods)। हालांकि यह बहुत ही गलत विश्वास है। यह बात सच है कि इस दौरान संभावनाएं कम होती है लेकिन यह असंभव बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा लेना ही एकमात्र उपाय है।
- गर्भनिरोधक गोलियों से वज़न बढ़ता है
ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने कहा है की गर्भनिरोधक गोलियां या contraceptive pills खाने से उनका वज़न बढ़ गया है। हालांकि वजन बढ़ने में महिलाओं के रहन-सहन का भी बहुत बड़ा योगदान होता है और इसमें इन गोलियों का कोई गलती नहीं होता है।

- ज़्यादा सेक्स करने से दिल का दौरा पड़ सकता है
कई पुरुष ऐसा मानते हैं कि सेक्स करते वक्त दिल का दौरा पड़ सकता हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। डॉक्टर द्वारा ऐसा कहा जाता है की ज़्यादा सेक्स करने से दिल का स्वास्थ अच्छा रहता हैं। इसके अलावा दिल की बीमारियों कि संभावना कम होती है।
- सेक्स और पोर्न सेक्स एक होता है
बहुत से पुरुष और महिलाएं ऐसा मानते हैं कि porn films में दिखाए जाने वाला सेक्स और असली सेक्स एक जैसा होता है। लेकिन यह बिल्कुल गलत बात है। Porn films में दिखाए जाने वाले ज़्यादातर लोग अभिनेता होते हैं। ऐसे में जो भी दिखाया जाता वह ज़्यादा हद तक अभिनय होता है।
तो यहां बताई गई सेक्स के बारे इन झूठी बातों को ज़रूर ध्यान में रखें। Myths about Sex in Hindi। सेक्स से जुड़ी कुछ झूठी बातें।
अन्य खबरें:
-
बच्चों को अपने पिता से क्या गुण मिलते हैं? Personality traits inherited from father?
-
क्या आप मछली के अंडे खाते हैं? जानें इसके फायदे। Fish eggs Health Benefits in Hindi
-
शकरकंद क्यों खाना चाहिए? जानिए शकरकंद खाने के फायदे। Benefits of Sweet Potato in Hindi
-
बढ़िया s** के लिए शादीशुदा मर्दों को जरूर करना चाहिए यह उपाय!
-
टेढ़े मेढे दांत कैसे ठीक करें? टेढ़े मेढ़े दांतो का घरेलू उपाय।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेजको लाइक करे, हमे Twitterपर फॉलो करे, हमारेयूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये|