
स्वास्थ्य
Khana khane ka sahi waqt kya hai? खाना खाने का सही समय क्या है? What is the right time to eat?
Janprahar Desk
20 March 2021 7:00 PM GMT

x
कई लोग खाना खाने का सही समय नहीं जानते हैं। ऐसे में इसका हमारे सेहत पर प्रभाव पड़ता है। अगर आप khana khane ka sahi waqt जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।
खाना खाने का वक़्त बहुत ज़रूरी होता है। हमारे सेहत के साथ खाना खाने का बहुत एक सीधा संपर्क होता है। हम जिस वक्त खाना खाते हैं इसका हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। दिनभर के routine में सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल है। इन तीन चीजों का समय तय करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। थोड़ा सा भी समय गलत होने पर सेहत बिगड़ने की संभावना रहती है।Khana khane ka sahi tarika kya hai?
खाने से लेकर हमारे बहुत सारे सवाल होते हैं कि kab khana chahiye? और इसका हमारे शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है। आपके पास भी ऐसे कई सवाल होंगे जिसके बारे में आप जानना चाहते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए कुछ khana khane ke niyam लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपने खाने को नियंत्रण कर सकते हैं।
Right time for Breakfast। नाश्ता कब करना चाहिए?
अक्सर सुबह देरी से उठने के कारण नाश्ते का वक्त भी बिगड़ जाता है। इसके अलावा बहुत से लोग देरी से उठने के कारण नाश्ता नहीं करते हैं। ऐसे में यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नाश्ता दिन भर में हमारी हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। सुबह सही वक्त पर उठने की आदत डालें और उठने के आधे घंटे बाद नाश्ता करें। इस बात का ख्याल रखें कि आप सुबह 10 बजने के पहले अपना नाश्ता कर ले रहे हैं। इससे दोपहर के खाने से पहले आप खाने नाश्ते को पचने का समय मिल जाएगा और शरीर को सही पोषण भी प्रदान करेगा।
Right time for Lunch। दोपहर का खाना कितने बजे खाना चाहिए?
दोपहर का खाना खाने का सही वक्त 1:00 से 2:00 बजे के बीच होना चाहिए। इस बात को सुनिश्चित करें कि आप नाश्ता और दोपहर के खाने के बीच कम से कम 4 घंटों का अंतराल है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप दोपहर का खाना खाने में ज्यादा देरी ना करें और खाना शाम को ना खाएं।
Right time for Dinner। डिनर कब करना चाहिए?
हमारे बड़े बुजुर्ग शाम को 7:00 से 8:00 बजे तक रात का खाना खा लेते थे लेकिन अभी आदत बहुत हद तक बदल गई है और लोग अपना खाना खाते खाते 8:00 से 9:00 बजा देते हैं। कई लोग 10 से 11 बजे भी खाना खाते हैं। हालांकि यह आदत बिल्कुल ही गलत है। रात को देरी से खाना खाने पर सोने में परेशानी हो सकती हैं और पाचन पर भी इसका असर पड़ता है। कोशिश करें कि आप रात 10:00 बजे के पहले ही खाना खा ले।
यहां आपने खाना खाने के सही वक्त के बारे में पढ़ा। इन चीजों को ध्यान में रखें और नियम के अनुसार खाना खाने की आदत डालें। इसके अलावा यहां बताए गए कुछ बातों पर अवश्य ध्यान रखें।
- सोने के तुरंत पहले खाना ना खाएं।
- रात का भोजन हल्का रखने की कोशिश करें।
- रात को सोने के कम से कम 3 या 4 घंटे पहले खाना खाए।
- रात के खाने के बाद मीठा खाने की आदत से परहेज करें।
इन सारी चीजों का ध्यान रखें और एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन कर सकेंगे।
अन्य खबरें:
-
Anjeer khane ke kya fayde hote hai? Anjeer ke fayde in Hindi | Benefits of Fig in Hindi
-
पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए? दस्त ठीक करने का तरीका in Hindi | Food for loose motion in Hindi
-
अपने बच्चे का वज़न कैसे बढ़ाएं? Weight gain tips for children in Hindi
-
Tips for Weight loss in Hindi: कम करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान!
-
Ande ke fayde in Hindi: क्या हमें रोज़ अंडे खाने चाहिए?

Janprahar Desk
Next Story