स्वास्थ्य

सुबह उठने के कितनी देर बाद Breakfast करना चाहिए? जानिए वैज्ञानिकों की राय

Janprahar Desk
1 Aug 2021 6:06 PM GMT
सुबह उठने के कितनी देर बाद Breakfast करना चाहिए? जानिए वैज्ञानिकों की राय
x
सुबह उठने के कितनी देर बाद Breakfast करना चाहिए? जानिए वैज्ञानिकों की राय

दिन का पहला आहार यानी Breakfast काफी महत्वपूर्ण होता है। पूरे दिन बिना थके हुए काम करने के लिए हेल्थी Breakfast जरूरी है। एक आदर्श ब्रेकफास्ट के रूप में हमारी प्लेट प्रोटीन, कार्ब्‍स, वसा, विटामिन, मिनरल्‍स और फाइबर जैसे फूड्स से भरी होनी चाहिए। लेकिन यहां सवाल ये है कि सुबह उठने के कितनी देर बाद ब्रेकफास्ट करना चाहिए। यानी नाश्ते का सही समय क्या होना चाहिए? तो आइए जानते है..

What Is The Best Time To Eat Breakfast Hindi : नाश्ते का सही समय क्या होना चाहिए?

वैज्ञानिकों के अनुसार आपको सुबह 8 से 10 बजे के बीच ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। यह इसपर भी निर्भर करता है कि आप कब सोकर उठते है। वॉज्ञानिकों का मत है कि सुबह उठने के 2 घंटे के भीतर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि सुबह उठते ही तुरंत कुछ न खाएं पहले एक ग्लास गुनगुना पानी भी जरूर पीये। इससे आपका पेट भी साफ रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहती है। जानकारों का कहना है कि सुबह उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से गैस की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कैसे रखें सेहत का ख्‍याल? : Health Tips for Night Shift Workers in Hindi

यदि आप सुबह जिम जाते है तो एक्‍सरसाइज करने से कम से कम आधे घंटे पहले केला, सेब या ड्राई फ्रूट्स जैसे कुछ हल्‍के आहार लेने चाहिए। अगर आपको लगता है कि आप खाली पेट एक्सरसाइज करने में सक्षम है तो एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद नाश्ता जरूर कर लें।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप Intermittent Fasting करते है तो आपके डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच का अंतर 12-13 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए।

Breakfast, Lunch और Dinner का सही समय

  • Breakfast: सुबह 6 से 10 बजे
  • Mid Morning Breakfast - नाश्‍ते के 2-4 घंटे के बाद
  • Lunch - दिन में 3 बजे से पहले
  • Afternoon Snack - लंच के 4 घंटे बाद
  • Dinner - शाम को 5 से 8 बजे के बीच

अन्य खबरें

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story