
Ajwain Ke Fayde: सर्दियों में इम्युनिटी और पाचन को करना है मजबूत तो करें अजवाइन का सेवन

Ajwain Benefits in Hindi: हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। लेकिन हम इनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसी की एक चीज अजवाइन (Carom Seeds) है। आयुर्वेद की मानें तो अजवाइन एक ऐसी उपयोगी औषधी है, जिससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। Ajwain Ke Fayde जानने के बाद आप इसका नियमित सेवन करने लगेंगे।
अजवाइन (Ajwain) के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं, सर्दियों के मौसम में यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। पेट से संबंधित सभी तरह की समस्या से राहत दिलाकर यह आपके पाचन क्रिया और इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।
अगर आपको खट्टी डकार, अपच की समस्या है तो गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन को दांतों से कुंचकर पी जाए। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से ठंड नहीं लगती है। यदि आपको तेज ज्वर है तो भी अजवाइन का सेवन लाभकारी साबित होता है।
अगर आपको लंबे समय तक खांसी हो तो अजवाइन का सेवन करें। खांसी से राहत पाने के लिए 125 मिग्रा अजवाइन के रस में 2 ग्राम घी और 5 ग्राम शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को दिन में 3 बार खाएं। यह कफ को निकालने में मदद करेगा, जिससे खांसी में आराम मिलेगा।
इसके साथ ही बढ़ते वजन से राहत पाना चाहते है, तो भी अजवाइन का सेवन शुरू कर दें। इसके लिए आप सुबह शाम खाने के बाद अजवाइन का सेवन जरूर कर दें। इसके अलावा आप अजवाइन का पानी भी पी सकते है यह पेट की चर्बी को गलाने का काम करता है।
Ajwain Ke Fayde | Benefits Of Ajwain in Hindi
- यह पेट की बीमारियों को दूर करता है और कब्ज से भी राहत देता है। यह खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
- अजवाइन जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होता है। अजवाइन की पोटली बनाकर सेंके या अजवाइन के तेल को गर्म करके मालिश करें।
- अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से पेट में कीड़े खत्म हो जाता है।
- अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान है तो अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी दूर हो जाएगी।
- अजवाइन दिल की बीमारियों से बचने के लिए एक कारगार औषधि है।
- अजवाइन को गर्म करके कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर सुंघे। इससे सिर और कान का दर्द दूर होता है।
- अजवाइन के थायमोल में जो एंटीबैक्टीरियल गुण होता है वह मुंह और दांत के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करती है।
- दांत दर्द में अजवाइन का तेल लगाएं। 1 घंटे बाद गर्म पानी में एक-एक चम्मच पिसी अजवाइन और नमक मिलाकर कुल्ला करें, इससे दांत का दर्द ठीक हो जाएगा।
- इसे रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।
- अजवाइन सर्दी और कफ की प्रॉब्लम दूर करता है और इसे पीने से अस्थमा का खतरा भी टलता है।
ये भी पढें-
Corn Flour in Hindi : कॉर्न फ्लोर क्या होता है? | Corn Flour Benefits and Side Effects
Home Remedies for Digestion: पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार
Home Remedies for Cold Cough : बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से है परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार
