
स्वास्थ्य
Health Tips for Weather Change: मौसम बदलने से बीमार पड़ रहे हैं? Mausam badalne par kya karna chahiye?
Janprahar Desk
19 Feb 2021 5:13 PM GMT

x
मौसम बदलने पर क्या करना चाहिए? Mausam badalne par kya karna chahiye?
हाल ही में सर्दियों का मौसम गुज़रा है (weather change) और हवा में एक बदलाव के साथ तबीयत बिगड़ना बहुत आम समस्या हैं। मौसम में गर्मी आ गई हैं और लोगों के कम्बल (Blanket) और ठंड के कपड़े (Sweaters) वापस अलमारियों में चले गए हैं। घर में पंखे चालू हो गए हैं। हालांकि इस तरह के बदलवा से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा हैं। ऐसे में उन्हें जल्द ही ठंड (cold) और फ्लू (flu) का सामना करना पड़ सकता हैं। लोग बीमार पड़ रहे हैं और इससे कोरोनावायरस (COVID -19) का खतरा भी बढ़ गया हैं। लोगों को बुखार (fever), खांसी (cough), गल में खराश (sore throat) और सर्दी (cold) जैसी बीमारियों से गुजरना पड़ता हैं। सामान्य जुकाम और फ्लू अत्यधिक संक्रामक होते हैं, और एक सामान्य रूप से ठीक होने में तीन या अधिक दिन लगते हैं। लेकिन आगे घर पर अपना इलाज करना चाहते हैं तो यहां दिए गए नुस्खों को अपनाएं। इससे पहले जानें किस वजह से मौसम बदलता है।
Mausam kaise badalta hai? Reasons for weather change- मौसम में बदलाव क्यों आता है?
- मौसम बदलने के लिए बहुत कारण जिम्मेदार होते हैं। तापमान, वर्षा, वायुदाब और मेघ आवरण जैसे कई कारणों की वजह से मौसम में बदलाव देखा जाता हैं। हालांकि कई परिवर्तनों के कारण हवाओं में बदलवा होते हैं और वातावरण बदलता है। पृथ्वी के गोल आकर की वजह से सूरज की किरणें धरती पर समान रूप से नहीं गिरती। इस वजह से तापमान में बदलाव देखा जाता है और मौसम बदलने लगता है। इसके अलावा बेवक्त मौसम बदलने के पीछे कई कारण होते हैं जिसमें वैश्विक वार्मिंग (global warming), मानवीय गतिविधियां (human activities), प्रदूषण (pollution) आदि शामिल हैं। इस कारणों को वजह से मौसम में एक अचानक बदलाव देखा जाता हैं और आखिरकार लोग बीमार पड़ जाते हैं।
मौसम बदलने पर लोग बीमार क्यूं पड़ते हैं? Mausam badalne par bimar kyun padte hai?
- मौसम बदलने के साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ता हैं। तापमान में बदलाव वायरस के विभिन्न समूहों को पनपने के लिए एक उपयुक्त स्थिति प्रदान करता है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ जाती हैं।
मौसम बदलने पर क्या करना चाहिए? Mausam badalne par kya karna chahiye? Tips for weather change
- अपने साथ हर समय प्रोबायोटिक्स (probiotic) साथ रखे। यह एक तरह के बैक्टीरिया (bacteria) है जो वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली की रक्षा करके आपको सर्दी या मौसमी फ्लू से बचाने में मदद करते हैं।
- सबसे ज़रूरी है सही मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना। मौसम बदलने के साथ शरीर में पानी की कमी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी (coconut water), फलों का रस (fruit juice) जैसे चीज़ों का सेवन करें और खुद को हाइड्रेट (hydrate) रखें।
- शहद में बीमारियों से लड़ने कि क्षमता होती हैं। यह रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुणों से भरा है। अगर मौसम में बदलाव के कारण आपको खांसी या खराश की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप चाय में नींबू के साथ शहद मिलाकर (lemon honey tea) नियमित सेवन करें।
- कोरोनावायरस संक्रमण के चलते डॉक्टरों द्वारा हमें विटामिन सी (vitamin C) के सेवन करने की सलाह दी गई थी। विटामिन सी के पर्याप्त सेवन से सेहत में कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। इसके लिए विटामिन सी युक्त फल, सब्जियां और खाद्य का सेवन करना चाहिए। अगर आपके घर फल नहीं हैं तो आप नींबू पानी से भी विटामिन प्राप्त कर सकते हैं।
- मौसम बदलने के साथ गले में खराश और खाशी की समस्याएं आती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी से गरारे करें (gargle)। नियमित रूप से इसका पालन करने से गले की सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
अन्य खबरें:
-
ब्लड प्रेशर से चाहिए छुटकारा तो अपनाइए इस सुपर फूड को
-
Benefits of Urad Dal: उड़द दाल के क्या फायदे होते हैं? Urad dal ke fayde in Hindi?
-
Benefits of Orange Juice: आज ही अपने आहार में संतरे के रस को शामिल करें
-
नींद ना मिलने के नुकसान! Nind na aane se kya hoga?
-
मीठा ना खाने के अद्भुत फायदे! Mitha na khane se kya hota hai?

Janprahar Desk
Next Story