स्वास्थ्य

Health Tips for Holi in Hindi: होली पर अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

Janprahar Desk
22 March 2021 2:00 PM GMT
Health Tips for Holi in Hindi: होली पर अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
x
होली एक मस्ती और उत्साह का त्यौहार है। लोग इस दिन बड़ी धूमधाम से रंगो का त्यौहार मनाते हैं। हालांकि हर चीज को लेकर सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी होता है। Holi par in baaton ka dhyaan rakhe। Health Tips for Holi in Hindi।


होली का त्यौहार आ ही गया है। होली के त्यौहार को खुशी उमंग और मस्ती का त्योहार के रूप में माना जाता है। इस दिन लोग सब कुछ भूल कर हर्ष और उल्लास करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई बड़े आनंद से होली का त्यौहार मनाता है। हिंदू त्योहारों के त्योहारों में होली एक महत्वपूर्ण उत्सव है और लोग इसे बहुत सारी रीति-रिवाज के साथ मनाते हैं और उस का आनंद उठाते हैं। लेकिन त्योहार मनाते वक्त अपनी सावधानी और सुरक्षा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। होली के दौरान भी इन चीजों का खास ख्याल रखना ज़रूरी होता है कि कोई भी चीज हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक ना हो। होली में लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, साथ ही अलग-अलग तरह के रंग अपनी त्वचा पर लगाते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य नुकसान भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को होली के नुकसान से बचाए रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए चीजों का अवश्य ध्यान रखें। Holi par rakhe in baaton ka dhyaan। Health Tips for Holi in Hindi।

Health Tips for Holi in Hindi। Holi खेलते समय इन बातों का ध्यान रखें।
  • बच्चों को होली के दहन से दूर रखें। उससे निकलने वाली आग से बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसा करना बहुत जरूरी है।
  • होली खेलते वक्त मिलावट वाले रंगों से या synthetic रंगों से बचाए रखें। इसमें मौजूद lead oxide, mercury sulphide और aluminium bromide त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक है और इससे हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। प्राकृतिक रंगों को अक्सर फूलों से बनाया जाता है जिससे इसमें कोई भी हानिकारक पदार्थ नहीं होता है और यह त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।
  • होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर कोई भी भारी तेल या moisturizer लगा लें। इससे त्वचा पर एक ढाल बन जाएगी और रंग का सीधा असर नहीं पड़ेगा।

Holi par in baaton ka dhyaan rakhe

  • त्वचा के अलावा बालों का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर रंगों के वजह से बाल रूखे हो जाते हैं और उन्हें बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप होली खेलने से पहले बालों पर अच्छी तरह से तेल लगाएं और बाहर निकलने से पहले अपने बालों को दुपट्टे से अच्छी तरह कवर करें।
  • होली खेलते वक्त dehydration होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहे ताकि आपको dehydration ना हो और आप होली खेलते वक्त कमजोर ना पड़ जाए।
  • होली के दौरान मिठाइयों को बड़े शौक से खाया जाता है। हालांकि बढ़ते डिमांड के कारण अक्सर नकली मिठाईयां भी बाजार में बिकती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आप अच्छी quality की मिठाई का सेवन कर रहे हैं।
अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story