
कभी सोचा है.. वैक्सीन लगवाने के क्यों होता है बुखार और बाजू में दर्द?

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक चीज तो सबके साथ कॉमन हो रही रही है वह है हाथों का दर्द। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स में यह लक्षण कॉमन पाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद लगभग हर किसी के हाथ में दर्द हो रहा है। कुछ लोगों में तो असहनीय दर्द हो रहा है जो करीब हफ्ते भर तक रह रहा है। लेकिन अपने कभी यह सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? तो चलिए हम आपको बताते है।
वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स में से यह भी एक तरह का इफ़ेक्ट ही है, जिसे साइंस की भाषा में 'कोविड आर्म' भी कहा जाता है। दरअसल क्या होता है कि जब हमारे बॉडी में वैक्सीन के लिए इंजेक्शन लगाया जाता है तो हमारे ब्रेन को यह महसूस होता है कि बॉडी में चोट लगी है। उस घाव को भरने के लिए इम्यून सेल्स रक्त वाहिकाओं के जरिए पहुंचते है। इस प्रक्रिया के दौरान इम्यून सेल्स का इंफ्लेमेशन होता है। यह ठीक वैसा ही ही जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में चोट लगती है खून निकलने लगता है। इम्यून सेल्स के इंफ्लेमेशन की वजह से ही बाजू में दर्द होता है।
वैक्सीन की इस प्रतिक्रिया को एक्सपर्ट्स 'रिएक्टोजेनेसिटी' कहते हैं। mRNA वैक्सीन की वजह से यह दर्द और महसूस होता है। अपने गौर किया होगा कि टेटनेस या अन्य वैक्सीन लगाने पर बाजू में उतना दर्द नहीं होता है, क्योंकि उस वैक्सीन को DNA प्रोसेस के जरिए बनाया जाता है। वैक्सीन लिक्विड की वजह से भी मांसपेशियों में कुछ समय तक जलन महसूस होती है। हकांकि यह दर्द अस्थाई समय के लिए होता है। लेकिन इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
वैक्सीन के बाद बॉडी में हो रहे इंफ्लेमेशन की वजह से शरीर में कुछ दिनों तक जलन, सूजन, खुजली,बुखार रहता है। वायरस के खिलाफ इम्यून सिस्टम की लड़ने की प्रक्रिया की वजह से ऐसा होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि बाजू में होने वाला तेज दर्द बताता है कि आपकी वैक्सीन वैसी ही काम कर रही है जैसे इसे करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: चाहिए परफेक्ट लाइफस्टाइल? तो हर सुबह इन 7 चीजों की करें प्रैक्टिस
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर शरीर मे दर्द और सूजन ज्यादा महसूस हो रहा है तो इसका मतलब ये है कि वैक्सीन बढ़िया से अपना काम कर रही है। वह आपके बॉडी में एंटीबाडी डेवलप कर रही है।
अगर आपको वैक्सीन लगवाने के बाद ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है तो आप घरेलू नुस्खा अपनाकर दर्द से राहत पा सकते है। वैक्सीन वाली जगह पर गर्म या ठंडे पानी से आराम मिलता है। बर्फ से सिकाई करने पर ही आराम मिलता है। अगर एक हफ्ते के बाद हाथों का दर्द कम नहीं होता है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अन्य खबरें
-
आपके बच्चों को कोरोनावायरस से कैसे बचाएं?
-
क्या है नया Delta Plus Variant in Hindi? विस्तार से जाने इस नए वायरस का मतलब
-
फ्रिज से बाहर निकालने के बाद इन 4 चीजों को फिर न रखें अंदर, वरना भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम!
-
घर से ऑफिस का काम करने में होता है स्ट्रेस? तो ये 5 टिप्स दूर करेंगे आपकी उलझन
-
सुबह उठकर गलती से भी न करें ये काम, वरना आपको भी होगा बड़ा नुकसान
