स्वास्थ्य

नींद ना मिलने के नुकसान! Nind na aane se kya hoga?

Janprahar Desk
17 Feb 2021 5:47 PM GMT
नींद ना मिलने के नुकसान! Nind na aane se kya hoga?
x
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिसे नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो इसके कुछ नुकसानों के बारे में जान लें।


हर किसी के लिए 7-8घंटे की नींद आवश्यक होती हैं। कई लोगों को नींद ना आने की समस्या होती हैं। लेकिन इससे जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिसे नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो इसके कुछ नुकसानों के बारे में जान लें।

रात को सोने से हमारे शरीर में कुछ परिवर्तन आते हैं जिससे हमारे शारीरिक, मानसिक विकास में मदद मिलती हैं। लेकिन ठीक मात्रा में नींद ना मिलने पर हमारे विकास पर प्रभाव पड़ सकता हैं। साथ ही पर्याप्त नींद ना मिलने पर हमारी मानसिक क्षमता को भी नुकसान हो सकता हैं। इससे चीजों को याद रखने को क्षमता बिगड़ सकती हैं और तनाव की स्थिति हो सकती हैं।

दिनभर के थकान से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त नींद बहुत ज़रूरी हैं। लेकिन अगर आप सही तरह से सो नहीं रहे हैं तो आपको आराम नहीं मिलेगा और साथ ही आपके पाचन में भी समस्या हो सकती हैं। इस वजह से आपको गैस की समस्या हो सकती हैं और आपकी तबियत भी बिगड़ सकती हैं।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो इन बातों को ध्यान में रखें और पर्याप्त नींद लें।

अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story