स्वास्थ्य

छोटे बच्चों का आहार: गलती से भी छोटे बच्चों को ना खिलाएं यह चीजें

Janprahar Desk
6 May 2021 3:00 PM GMT
छोटे बच्चों का आहार: गलती से भी छोटे बच्चों को ना खिलाएं यह चीजें
x
बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? बच्चों को क्या नहीं खिलना चाहिए? इस तरह के सवालों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें। 

नवजात शिशुओं के खाने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 1 से 3 वर्ष की आयु में बच्चे जो भी खाते हैं यह उनके बढ़ने वृद्धि और विकास में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में माता-पिता को उनके खाने का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा बच्चे छोटी उम्र में कुछ भी अपने मुंह में डाल देते हैं जो खाना उनके लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसे में बच्चों को यहां बताए गए इन पांच खाद्य पदार्थों से दूर रखें और उन्हें इन चीजों का सेवन करने ना दें।
छोटे बच्चों को क्या खाना देना चाहिए? बच्चों को खाने में क्या देना चाहिए? 1-3 साल के बच्चों का खाना?
इन सारे सवालों का जवाब पाने के लिए आगे पढ़ें।
  • काजू बादाम
छोटे बच्चों के दांत अच्छे से विकसित नहीं होते हैं। ऐसे में सख्त चीजों का सेवन करने से उनके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही व खाने को ठीक से चबा नहीं पाते हैं।
  • मसालेदार और तैलीय भोजन
छोटे बच्चों के खाने को ज्यादा तेल और मसालों से नहीं बनाया जाना चाहिए। उनकी पाचन प्रणाली ज्यादा मजबूत नहीं होती है जिस वजह से उन्हें अपच और गैस की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने बच्चे के खाने में ज्यादा तेल या मसाले नहीं डाल रहे हैं।
  • सब्ज़ी और फल
बच्चों को सब्जियों और फल देते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें अच्छी तरह से छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में सब्जियों या फलों का सेवन करने से निगलने में समस्या हो सकती है या फिर उनके गले में अटक भी सकता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें।
1-3 saal ke bacchon ko kya khilana chahiye?
  • चॉकलेट और चिंगम
छोटे बच्चे चॉकलेट और चिंगम खाने के बहुत शौकीन होते हैं। उन्हें जितना भी दिया जाए वह कभी मना नहीं करते हैं। लेकिन आप को इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चों को ज्यादा इन चीजों का सेवन करने नहीं दिया जाए। इनका सेवन करने से उनके गले में अटक सकता है। अक्सर ऐसी कारणों की वजह से बच्चों की मौत भी हो सकती है।
  • कोल्ड ड्रिंक
सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीना ही बच्चों को बहुत पसंद होता है। लेकिन छोटी उम्र से इन चीजों की आदत डालने से बचना जरूरी होता है। कोल्ड ड्रिंक में उच्च मात्रा में कैलरी होती है जिससे बच्चों की वजन बढ़ने का खतरा रहता है। साथ में इससे उनके दांतो को भी जल्दी नुकसान पहुंचता है।

इन सारी चीजों को ध्यान में रखें और अपने छोटे को इन चीजों का सेवन करने से बचाए दूर रखें।

अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story