स्वास्थ्य

Benefits of Urad Dal: उड़द दाल के क्या फायदे होते हैं? Urad dal ke fayde in Hindi?

Janprahar Desk
18 Feb 2021 4:26 PM GMT
Benefits of Urad Dal: उड़द दाल के क्या फायदे होते हैं? Urad dal ke fayde in Hindi?
x
दाल का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद लाभकारी और स्वस्थ माना जाता हैं। ऐसी ही एक सामग्री हैं उड़द की दाल (Urad Dal)। 

भारतीय व्यंजनों में हर प्रकार के दाल का सेवन किया जाता हैं। दाल का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद लाभकारी और स्वस्थ माना जाता हैं। ऐसी ही एक सामग्री हैं उड़द की दाल। Urad dal में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं जिससे पेट की सेहत में सुधार होता हैं और पाचन (Digestion) संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता हैं। अगर आप भी urad dal का सेवन करते हैं तो इनके लाभों के बारे में जांच करें।

Benefits of Urad Dal in Hindi/उड़द दाल के फायदे:

  • Urad Dal for Digestion/ उड़द दाल पाचन में मददगार है:

नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र को बहुत लाभ मिलता है इससे हमारे पाचन (Digestion) से जुड़ी सभी समस्या से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। पाचन से जुड़ी कुछ समस्याओं में कब्ज़, सूजन, दस्त आदि शामिल है। अगर आप भी इन समस्याओं से पीड़ित है तो अपने खाद्य में आज ही उड़द की दाल को शामिल करें।

  • Urad Dal for a full stomach in Hindi/ उड़द की दाल पेट को भरा हुआ रखती हैं:
अगर आपको थोड़े थोड़े समय में भूख लगती है तो आप अपने खाने में उड़द की दाल को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पेट बहुत समय तक भरा हुआ रहेगा और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। ऐसा करने से आपका वजन नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी और आप Junk food खाने से बचे रहेंगे।
  • Urad Dal for Sugar Control in Hindi/ उड़द की दाल शर्करा को नियंत्रण में रखता हैं:
अगर आपको Diabetes या मधुमेह की समस्या है तो आप अपने खाद्य में उड़द की दाल को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में शर्करा (Sugar) के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। साथ ही अतिरिक्त ग्लूकोज (Glucose) से भी छुटकारा दिलाता है।
  • Urad Dal for strong bones in Hindi/ उड़द की दाल हड्डियों को मजबूत रखता हैं:
उड़द की दाल के नियमित सेवन से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम (Magnesium), पोटेशियम (Potassium), और फास्फोरस (Phosphorus) मिलता है जिससे हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है और हड्डियां आसानी से कमजोर नहीं पड़ती।
  • Urad Dal for Heart Health in Hindi/ उड़द की दाल हृदय रोग से दूर रखती हैं
उड़द दाल में मौजूद पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम (Magnesium) और पोटैशियम (Potassium) आपके हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए बहुत गुणकारी माना जाता हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करना हृदय में कोलेस्ट्रोल (Cholestrol) को नियंत्रण में रखता है और heart attack आने की संभावना कम रहती है।
  • Urad Dal for Skin in Hindi/ त्वचा की सेहत के लिए उड़द की दाल:
स्वास्थ्य लाभों के अलावा उड़द की दाल त्वचा को निखारने में भी बेहद मददगार साबित हुई है। इसका नियमित रूप से सेवन करना त्वचा में चमक लाने में मदद करता है और मुंहासों (pimples) और झुर्रियों (wrinkles) से दूर रखता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व बालों के लिए भी बहुत अच्छे हैं जो बालों को टूटने से रोकते हैं।
अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story