
स्वास्थ्य
Benefits of Sattu in Hindi: Sattu ke kya fayde hai? सत्तू को कैसे पिएं?
Janprahar Desk
23 Feb 2021 5:51 PM GMT

x
What are benefits of Sattu? सत्तू क्यों खाना चाहिए और सत्तू के क्या फायदे हैं?
गर्मियों का मौसम लगभग आ ही गया है और गर्मी को दूर रखने के लिए हम अलग अलग तरह की चीजों का सेवन करते हैं। शरीर को ठंडा रखा जा सके ऐसी चीजों में नारियल का पानी (coconut water), फलों का रस (fruit juice) और कई गुणकारी चीजें शामिल है। ऐसी ही एक चीज जिसे अब इसके बारे में ज्यादा लोगों को ज्ञात नहीं है वह है सत्तू (Sattu)। सत्तू को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। खाने से लेकर पीने तक इसे दोनों तरह से इसका सेवन किया जा सकता है। यह पेट को ठंडा रखने में बहुत मदद करता है और इससे पेट भरा हुआ भी रहता है। उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश के लोगों के लिए सत्तू कोई नई चीज नहीं है। यह उनकी दिनचर्या का एक आम हिस्सा हैं और इसका सेवन वह नियमित रूप से करते हैं। इससे ना केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलेगी बल्कि इसमें भरपूर फाइबर (fibre), कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates), आयरन (iron) और कैल्शियम (calcium) है। अगर आप भी अपने सत्तू का सेवन करते हैं तो सबसे पहले सत्तू के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जान ले। What are benefits of Sattu? सत्तू क्यों खाना चाहिए और सत्तू के क्या फायदे हैं?
Benefits of Sattu in Hindi/ सत्तू के क्या फायदे हैं? Sattu ke fayde
Sattu for summers in Hindi
सुबह एक गिलास सत्तू का जूस पीने से दिनभर यह आपके शरीर में उर्जा को बनाए रखता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। साथ ही इससे दिनभर की गर्मी से भी राहत मिलती है और शरीर ठंडा रहता है। इसी वजह से गर्मियों के समय सत्तू का शरबत पीना सबसे बेहतरीन इलाज है।
Sattu for weight loss in Hindi
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और अपने खाने में रोक लगा रखी है तो आप अपना दिन एक सत्तू के ग्लास के साथ शुरू कर सकते हैंm इससे आपका पेट बहुत समय तक भरा हुआ रहेगा और आपको भूख भी नहीं लगेगी जिससे आपको अपनी वजन घटाने में भी मदद होगी।
Sattu for digestion in Hindi
पाचन संबंधित समस्याओं से लड़ने के लिए सत्तू का शरबत एक बेहतरीन उपाय है इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है और पेट की समस्या नहीं होती है।
Sattu for Health in Hindi
अगर आपके में जरूरी पोषण की कमी है और आप बहुत कमजोर हो गए हैं तो अपने तो सत्तू शरबत आपके लिए लाभकारी है। इससे शरीर में पोषण और विटामिन का भरपूर संचार होगा और आप मजबूत बने रहेंगे।
Sattu for blood sugar and Cholesterol in Hindi
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए सत्तू एक बेहतरीन इलाज है। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रण में रखने में बहुत मददगार है।
Sattu for Pregnancy in Hindi
साथ ही इसका सेवन करना हड्डियों के लिए भी बहुत अच्छा साबित हुआ है। अगर आप शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है या ऐसी महिलाएं जो गर्भवती (pregnancy) या पीरियड्स (periods) के दौरान कमज़ोर पड़ जाती है उनके लिए सत्तू का शरबत गुणकारी साबित होगा।
Sattu for Skin and Hair in Hindi
स्वास्थ्य लाभों के अलावा आप इसे अपनी त्वचा और बालों को निखारने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सत्तू के शरबत का नियमित सेवन करने से चेहरे में एक अलग ही चमक नजर आएगी और बालों को जरूरी पोषण मिलेंगे जिससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।
सत्तू के लाभों को जानने के बाद अगर आप इसे अपने आज ही आजमाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रेसिपी पर नजर डाले और घर पर ही स्वादिष्ट सत्तू का शरबत बनाएं।
Recipe of Sattu Drink in Hindi/ सत्तू शरबत की रेसिपी:
सामग्री:
- तीन चम्मच सत्तू का पाउडर / Sattu powder
- एक गिलास पानी / 1 glass water
- एक छोटा नींबू / 1 lemon (small)
- सात से आठ पुदीना के पत्ते /7-8 mint leaves
- काला नमक /black salt
- भुना हुआ जीरा पाउडर / Roasted Cumin powder
- काली मिर्च पाउडर / Blacl pepper powder
- नमक/ Salt
विधि:
- आप चाहे तो सत्तू के पाउडर को घर पर ही बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए केवल एक कप चना दाल (Bengal gram) पीस लें और इसका अच्छे से पाउडर बनाएं।
- एक पतीले में सत्तू का पाउडर और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब पाउडर पूरी तरह से घूल जाए तब उसमें नींबू का रस, कटे हुए पुदीना के पत्ते, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छे से मिला ले। सारी सामग्रियां मिलाने के बाद इसे ग्लास में डालें और बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।
- अधिक स्वाद के लिए आप इसमें कटी हुई प्याज या कच्चे आम के टुकड़े भी डाल सकते हैं। साथ ही आप इसमें थोड़ा सा अदरक का रस या चाट मसाला पाउडर भी डाल सकते हैं।
- अगर काली मिर्च से परहेज करते हैं तो आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
सत्तू के शरबत के अलावा आप इसे पराठे, लड्डू या और भी कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
You may also read: Indian Breakfast ideas: Achari Paratha Recipe in Hindi- नाश्ते में बनाएं यह स्वादिष्ट पराठा
Recipe of Sattu Paratha in Hindi/ सत्तू के पराठे कैसे बनाएं?
सामग्री:
- दो कप आटा / 1 cup flour
- एक चम्मच नमक / 1 spoon salt
- एक चम्मच अजवाइन / 1 spoon ajwain
- एक चम्मच कलौंजी/ 1 spoon onion seeds
- एक चम्मच घी / 1 spoon clarified butter
- आधा कप पानी / half cup water
- एक कप सत्तू पाउडर/ 1 cup sattu powder
- एक चम्मच अदरक का पेस्ट / 1 spoon ginger paste
- एक चम्मच लहसुन का पेस्ट / 1 spoon garlic paste
- एक चम्मच कटी हुई हरी मिर्ची / 1 spoon chopped green chillies
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर / 1/2 spoon red chilli powder
- कटा हुआ प्याज / Chopped onions
- आधा चम्मच नींबू का रस / lemon juice
- एक चम्मच अचार मसाला / 1 spoon achar masala
- सरसों तेल / mustard oil
- आधा कप धनिया पत्ता/ coriander leaves
विधि:
- आटे में आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच अजवायन, कलौंजी और घी के साथ अच्छे से मिलाएं और पानी के साथ आटा गूंथ लें।
- फिर मसाले के लिए एक कटोरे में सत्तू ले। उसमें अजवाइन, नमक, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्ची और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर उसमें कटा हुआ प्याज, नींबू का रस, अचार मसाला, सरसों तेल और धनिया पत्ता मिलाकर अच्छे से मिला ले। जरूरत के मुताबिक पानी डाले। पराठा बनाने के लिए आटे का गोला बनाएं और पराठा के बीच में मसाले को भरे और इसे अच्छे से बंद करके वापस से एक बार पराठा को बनाएं। इस पराठे को तवे में घी लगाकर अच्छी तरह से पकाएं। अच्छे से पकाने के लिए आंच को धीमा रखें। इसी तरह से सारे परांठे बनाए और गरम-गरम अचार या दही के साथ खाएं।
हमने आपको सत्तू से जुड़े सभी बातों के बारे में बता दिया है। अगर आप भी अपने खाने में इसे शामिल करना चाहते हैं तो इन रेसिपी को जरूर अपनाएं और हमें बताएं।
अन्य खबरें:

Janprahar Desk
Next Story