स्वास्थ्य

Benefits of Running: रोज दौड़ने के फायदे जान ले। Running ke fayde aur nuksaan?

Janprahar Desk
19 Feb 2021 9:02 PM GMT
Benefits of Running: रोज दौड़ने के फायदे जान ले। Running ke fayde aur nuksaan?
x
रोज दौड़ने के क्या फायदे होते हैं? Running ke fayde aur nuksaan kya hai?

लोग अपना वज़न कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और कई उपाय भी करते हैं। जिम में जाकर कसरत करने से लेकर घर में योगा करने तक, लोग खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह के चीजों को अपनाते हैं। इसके अलावा अनुशासन के साथ भोजन का पालन करते हैं और junk food भी नहीं खाते। अक्सर लोगों को जिम जाकर कसरत करने का वक्त नहीं मिलता। लेकिन ऐसा एक तरीका है जिससे आप बहुत आसानी से ही अपने आप को फिट रख सकते हैं और एक स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रोज दौड़ने की (
running
)। रोज दौड़ना हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ना केवल हमें एक अच्छा स्वास्थ्य मिलता है बल्कि हमारे शरीर को भी एक अच्छा ढांचा देने में बहुत मददगार है। लेकिन बहुत से लोग दौड़ने के फायदे और नुकसान के बारे में जानते नहीं है। आइए चर्चा करते हैं दौड़ने के कुछ फायदों पर।
Benefits of running everyday: Running ke fayde
  • रोज दौड़ना ना केवल स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है बल्कि हमारा मूड को भी अच्छा रखता हैं। साथ ही अगर अब खुली हवा में दौड़ने की आदत डालते हैं तो यह आपके मूड को अच्छा करने में और भी फायदेमंद है।
  • कसरत करने के बजाय अगर आप रोज दौड़ने के आदत डालते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में बहुत लाभदायक है। रोज दौड़ने से हमारे हमें वजन घटाने में मदद मिलती है और साथ ही हम अपने आप को फिट रख सकते हैं।
  • मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए दौड़ना एक बहुत अच्छा विकल्प है। रोज दौड़ने से हमें अपनी सारी चिंताओं से मुक्ति मिलने में आसानी होगी और हमारा मन हमेशा शांत रहेगा। कोशिश करें कि आप खुली हवा में दौड़ रहे हैं।
  • दौड़ने का हमारे पाचन तंत्र में एक अहम भूमिका है। रोज कम से कम आधे घंटे तक दौड़ने से हमारे हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और अपच की समस्या नहीं होगी। साथ ही इससे खाना हजम करने में मदद मिलेगी और गैस के मरीजों के लिए यह एक अच्छा उपाय है।
  • हम बात करते हैं दौड़ने के कुछ नुकसानों के बारे में। कोई भी चीज अतिरिक्त करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर हम अतिरिक्त व्यायाम, कसरत या दौड़ते हैं तो इसका हमारे शरीर पर एक बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही कुछ नुकसानों के बारे में जान ले।
Side effects of running/ Running ke nuksan:
  • अतिरिक्त दौड़ने से पैरों के अंगूठे अक्सर काले हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अतिरिक्त दौड़ने से हमारे पैर में खून जम जाने की समस्या होती है जिससे अंगूठे धीरे-धीरे काले हो जाते हैं। इसके अलावा अगर हम एक कड़क जूता पहन कर दौड़ रहे हैं तो इसके कारण भी अंगूठे पर प्रभाव पड़ सकता है और आप अंगूठे में दर्द महसूस कर सकते हैं। इसलिए दौड़ते वक़्त अच्छे जूते पहने।
  • जरूरत से ज्यादा दौड़ने से हमारे पैर भी छिल सकते हैं। दौड़ने से पैरों में होने वाले पसीने से दोनों जांघों के बीच घर्षण हो सकता हैं जिससे असहनीय तकलीफ हो सकती है। ऐसे में चलने में भी समस्याएं हो सकती है। इस चीज से बचने के लिए अच्छे क्वालिटी के कपड़े पहने और अपनी जांघों पर कोई क्रीम या पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही जरूरत से ज्यादा दौड़ने की आदत को भी नजरअंदाज करें।
  • सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों के लिए दौड़ना एक बहुत खतरनाक विकल्प हो सकता है। दौड़ने से सांस फूलने से आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और आप कहीं पर भी गिर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए जानलेवा है। बल्कि ऐसे में अगर आप अपने कसरत कर अपने आप को फिट रखना चाहते हैं तो आप दौड़ने के बजाय घर पर व्यायाम और योग करने का अभ्यास कर सकते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा दबाव डालने पर हमारी हड्डियों पर भी बहुत असर पड़ता है। ज़्यादा दौड़ने से हड्डियों पर दबाव पड़ता है जिससे घुटनो की हड्डियां कमजोर पड़ सकती है और उनके जल्दी टूटने की संभावना बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए कैल्शियम से भरपूर खाद्य का सेवन करें और नियमित रूप से अपने दौड़ने की रूटिंग बनाएं।
अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story