Benefits of Neem in Hindi: नीम के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे!

प्रकृति से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन ऐसी चीजों में नीम का पेड़ भी शामिल है जिसका हर एक हिस्सा हमारे स्वास्थ्य को कई सारे फायदे पहुंचाता है (neem ke fayde)। केवल नीम के पत्ते ही नहीं इसके बीज, जड़, छाल और फल में भी औषधीय गुण होते हैं जिससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जाता है। साथ ही नीम के पत्ते हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है (neem ke patto ke fayde)। आयुर्वेद के अनुसार नीम के पेड़ को एक गुणकारी पेड़ के रूप में जाना जाता है। भारतीय घरों के आसपास नीम का पेड़ अक्सर देखा जाता है। तो चलिए जान लेते हैं नीम के फायदों के बारे में (Benefits of Neem in Hindi)।
लोगों के मन में नीम को लेकर कई सारे सवाल होते हैं जैसे कि नीम के पत्ते खाने से क्या फायदे होते हैं? नीम के छाल के क्या फायदे होते हैं? नीम के पत्ते कितने दिन तक खाना चाहिए? नीम के पत्तों को उबालकर पानी पीने से क्या होता है? नीम के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है? नीम के पत्तों में क्या क्या पाया जाता है? इन सारे सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे।
- हर सुबह खाली पेट में तीन से चार नीम के पत्ते खाएं। इससे कई तरह की बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। ऐसा भी माना जाता है कि खाली पेट में नीम के पत्ते खाने से कैंसर से बचने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है और यह हमारे खून को भी साफ करता है।
- नियमित रूप से हर रोज नीम के पत्तों का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं है। फिर भी आप चाहे तो 10 दिन तक हर रोज 2-3 नीम के पत्ते चबा सकते हैं। यह कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
- नीम के पत्तों में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में इस कोरोना काल में नीम के पत्तों का सेवन करने से किसी भी तरह की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ करने में मददगार है और इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।
- त्वचा के अलावा नीम हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पानी में नीम के पत्तों को उबालकर बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याओं से दूर रहा जा सकता है।
- किसी भी तरह के घाव पर मरहम की तरह नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको केवल नीम के तेल का उपयोग करना होगा और इससे आपको आप किसी भी तरह के जख्मों को ठीक कर सकते हैं।
- त्वचा पर होने वाली एलर्जी या खुजली से भी नीम के पत्ते राहत दिला सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप नीम का पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं जिससे कोई भी तरह की एलर्जी या खुजली से राहत मिलती है।
- नीम की डाल को दातुन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नीम की लकड़ी से हमारे दांतो और मसूड़ों की समस्याएं कम होती हैं और साथ ही मुंह की बदबू की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
-
Kadha Recipe for Immunity in Hindi: इम्यूनिटी बूस्टर तुलसी अदरक का काढ़ा बनाने की विधि
-
Diet for Covid Patients in Hindi: कोरोनावायरस मरीज़ को क्या खाना चाहिए?
-
छोटे बच्चों का आहार: गलती से भी छोटे बच्चों को ना खिलाएं यह चीजें
-
Aam Panna ke fayde: आम पन्ना आपके लिए हो बन सकता है एक चमत्कारी पेय
-
Benefits of Pineapple in Hindi: अनानास खाने के फायदे