स्वास्थ्य

Benefits of Lemon Juice: नींबू पानी पीने से क्या फायदा मिलेगा? Nimbu Paani ke fayde

Janprahar Desk
19 Feb 2021 7:35 PM GMT
Benefits of Lemon Juice: नींबू पानी पीने से क्या फायदा मिलेगा? Nimbu Paani ke fayde
x
Benefits of Lemon water/ नींबू पानी के फायदे जान लें।

फलों के रस (Fruit juice) को हमारे सेहत के लिए बहुत सेहतमंद माना जाता है। डॉक्टरों द्वारा भी पर्याप्त मात्रा में फलों का रस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद तत्व और विटामिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और हमें जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। फलों के बढ़ते दामों के कारण हर किसी के लिए है नियमित रूप से फलों के रस का सेवन करना संभव नहीं होता है। ऐसे में हम आपको एक बहुत ही आसान और किफायती पेय के बारे में बताएंगे जिससे आपको जरूरी पोषण एवं विटामिन सी की सही मात्रा मिलेगी। हम बात कर रहे हैं नींबू के रस की (
Lemon water
)। नींबू के रस के नियमित सेवन से हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे और यह बहुत ही किफायती दाम में बाजार में उपलब्ध है। कोरोनावायरस के समय में जब हमारी डॉक्टरों द्वारा भरपूर मात्रा में विटामिन का सेवन करने की सलाह दी गई है, ऐसे में नींबू का सेवन हमारे लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुआ है। साथ ही गर्मियों के मौसम में नींबू के रस का सेवन करने से हमें डिहाइड्रेशन (
dehydration
) से मुक्ति मिलेगी और हम ताजा महसूस करेंगे। चलिए बात करते हैं नींबू पानी के फायदों के बारे में। Nimbu Paani ke kya faide hai?
Benefits of Lemon water/ नींबू पानी के फायदे
  • Lemon water for weight loss/Weight kamane ke liye nimbu Paani:
अगर आप वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं और बहुत कसरत करते हैं, तो यह एक जादुई सामग्री आपके लिए बिल्कुल सही उपाय हैं। वज़न घटाने (weight loss) के लिए बस गरम पानी के साथ नींबू का रस मिलाएं और खाली पेट हर सुबह इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं (lemon honey water)। इसका नियमित सेवन पेट में एसिड (acid) को रोकता है और पाचन (digestion) में भी मदद करता है। अगर आपको कब्ज़ (constipation) की समस्या है तो यह पेय आपके लिए बहुत असरदार है।
  • Lemon water for skin/ Sundar chehre ke liye nimbu paani:
एक चमकती और निखारती हुई त्वचा पाने के लिए लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। हर सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू का रस मिलाएं और नियमित रूप से इसका सेवन करें। इसका सेवन करना आपको एक चमकती और सुंदर त्वचा प्रदान करती हैं।
  • Lemon water for Immunity/ immunity ke liye nimbu paani:
प्रतिरक्षा में सुधार के लिए विटामिन सी बहुत ज़रूरी हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव में विटामिन सी के सेवन से वायरस से लड़ने में मदद मिली है। अगर आप भी अपनी प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से नींबू पानी पिए। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जिससे आप खुद को किसी भी बीमारी से दूर रख सकते हैं।
  • Lemon water for kidney stones/ kidney stones ke liye nimbu paani:
साथ ही अगर आप गुर्दे की पथरी से पीड़ित हैं तो नींबू पानी पीना आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं। इससे ना केवल आप गुर्दे की पथरी को होने से रोक सकते हैं, साथ ही अगर आप पहले से ही इससे पीड़ित हैं तब भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप भी अपने खाद्य में नींबू पानी को शामिल करना चाहते हैं तो इस शानदार रेसिपी से नींबू पानी बनाएं। Try this Nimbu Paani Recipe - Nimbu Paani kaise banaye?
सामग्री:
  • 1 नींबू
  • 2 गिलास ठंडा पानी
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आवश्यकतानुसार सेंधा नमक
  • 2 चम्मच चीनी या आवश्यकतानुसार
  • कुछ पुदीने के पत्ते
विधि:
  • एक बर्तन में पानी लें।
  • नींबू को काटें और निचोड़कर रस निकाल लें। नींबू के बीज को फेंक दें।
  • चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, पुदीने की पत्तियां डालें।
  • चीनी घुलने तक सभी को मिलाएं।
  • इसे गिलास में डालें।
  • चाहे तो बर्फ के टुकड़ों के साथ इसे परोसें।

सुबह में एक सेहतमंद पेय बनाने के लिए बस एक ग्लास गरम पानी लें और इसमें नींबू का रस जोड़ें। इसमें थोड़ा शहद जोड़ लें।

अन्य खबरें:
Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story