
स्वास्थ्य
Benefits of Aloe Vera Gel in Hindi: एलोवेरा जेल के फायदे
Janprahar Desk
16 March 2021 8:00 PM GMT

x
एलोवेरा जेल के फायदे क्या है? Benefits of Aloe Vera Gel in Hindi
Aloe vera या एलो वेरा (Alov Vera in Hindi) एक चमत्कारी पौधा है जिसका उपयोग लोग वर्षों से बहुत से कामों के लिए करते आ रहे हैं। यह पौधा घर में कहीं पर भी उगाया जा सकता है और इसे उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। एलोवेरा के पत्तों में एक पदार्थ होता है जो बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। स्वास्थ्य के देखभाल से लेकर खूबसूरती को निखारने तक, एलोवेरा के बहुत फायदे होते हैं। आइए आज बात करते हैं एलोवेरा जेल के कुछ फायदों के बारे में:
What are the benefits of Aloe Vera Gel? एलोवेरा जेल के फायदे
- एलोवेरा में भरपूर मात्रा में antioxidants होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद antioxidants की मदद से बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है जिससे हमें शरीर में संक्रमण फैलने की संभावना कम रहती है। एलोवेरा को अपने antiviral और antiseptic गुणों के लिए जाना जाता है जिस कारण इसे कोई भी घाव या त्वचा की समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है।
- हमें से बहुत लोग माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा कि आप अपने माउथवॉश में एलोवेरा जेल को भी शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल आधारित माउथवॉश का इस्तेमाल करने से दांतो से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
- शरीर पर कोई घाव हो जाने पर एलोवेरा जेल को एक एंटीसेप्टिक क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुणों से घावों को भरने में मदद मिलती है। साथ ही अगर आपकी त्वचा पर कोई जलन, खुजली या संक्रमण से बचना चाहते हैं तो आप प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।
- धूप से होने वाली जलन या जलने के निशान पर एलोवेरा जेल बहुत ही प्रभावशाली काम करता है। अगर धूप में निकलने से आपकी त्वचा जल गई है या धूप के संपर्क में आने से त्वचा लाल पड़ गई है तो आप चेहरे को धो कर उसमें एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें चेहरे में होने वाली जलन कम हो जाएगी।
- बहुत से लोग एलोवेरा जेल का सेवन भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा जेल का सेवन करने से कब्ज से जुड़ी समस्याएं कम होती है और पेट साफ रहता है। हालांकि इसका नियम से सेवन करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
- Diabetes या मधुमेह के रोगियों को एलोवेरा जेल का सेवन करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि एलोवेरा जेल के सेवन से खून में रक्त शर्करा की मात्रा को संतुलित किया जा सकता है। साथ ही type 2 diabetes के मरीजों के लिए भी एक अच्छा उपाय है।
- पेट से जुड़ी समस्या या बीमारियों के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप पेट से जुड़ी किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको एलोवेरा जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए।
- गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम बहुत से उपाय करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो एलोवेरा जूस का सेवन कर के खुद के शरीर को ठंडा रख सकते हैं।
तो हमने आपको एलोवेरा जेल के कुछ फायदों के बारे में बताया। इसे अपने जीवन शैली में अवश्य जोड़ें और इसके फायदों को आनंद उठाएं।
अन्य खबरें:
Next Story