
स्वास्थ्य
खुद को कैसे कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें? How to stay safe from covid-19 in Hindi?
Janprahar Desk
19 Feb 2021 10:25 PM GMT

x
Coronavirus se bachne ke upaay kya hai? खुद को कैसे रखें सुरक्षित?
पिछले साल पूरे दुनिया को अपनी चपेट में लाने वाला कोरोनावायरस (COVID-19) एक प्रकार का जानलेवा वायरस है। इस वायरस के कई प्रकार है और इससे कई बीमारियां हो सकती है। कोरोनावायरस जो कि सांस लेने की बीमारी के रूप में जान आ गया है एक महामारी का कारण बना जिसे अब COVID-19 के रूप में जानते हैं। इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर (Wuhan) से हुई जहां पहला कोरोनावायरस का मामला दिसंबर 2019 में पहचाना गया था। वायरस के उत्पत्ति की जांच अभी भी जारी है और इसके स्रोत को लेकर कोई भी ठोस जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान चली गई और कई अभी भी इससे संक्रमित हो रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा लगातार खुद को सुरक्षित रखने और स्वच्छ रखने की सलाह दी जा रही है। अगर आप भी खुद को कोरोना वायरस से बचाए हुए रखना चाहते हैं तो इससे बचने के कुछ उपाय उपाय के बारे में जांच करें। Coronavirus safety tips in Hindi।
- Causes of COVID-19 in Hindi/ coronavirus kaise hota hai?
कोरोना वायरस SARS-CoV-2 virus से होता है जो धीरे-धीरे करके लोगों के बीच फैलता है। अगर आप किसी कोरोना संक्रमित इंसान के संपर्क में आते हैं तो आपका वायरस से संक्रमण होना संभव है। संक्रमित व्यक्ति के आस पास रहने से आपको आसानी से संक्रमण का खतरा रह सकता है। वायरस खांसी, छींक या संक्रमित व्यक्ति की थूक से फैल सकता हैं।
अब बात करते हैं खोलना वायरस के लक्षणों के बारे में।
- Symptoms of covid-19 in Hindi/Coronavirus ke lakshan kya hai?
बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ कोरोनावायरस के कुछ आम लक्षणों में से एक है। हालांकि यह एक सामान्य फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में अपना टेस्ट करवा कर इस बात की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा बदन दर्द, पेट खराब, सिरदर्द, गले में खराश के साथ उल्टी और दस्त और स्वाद लेने के क्षमता को भी खोने जैसी चीजों का सामना करते हैं तो यह खतरे की घंटी हो सकती हैं। ऐसी चीजों को देखते ही तुरंत अपना टेस्ट करवाएं और जरूरत के मुताबिक सावधानियां बरतें। अगर आप खुद को वायरस से बचाए रखना चाहते हैं तो इन दिए गए बातों पर खास ध्यान रखें और अपना और अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें।
How to stay safe from covid-19 in Hindi/ coronavirus se kaise bache?
- सबसे महत्वपूर्ण चीज है स्वच्छता बनाए रखना। इस बात पर ध्यान दें कि आप हर वक्त अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन या हैंड वॉश से धो रहे हैं। साथ ही अपने साथ एक सैनिटाइजर भी रखें जिसे आप कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही बाहर निकलते वक्त किसी भी चीज को छूने के बाद सैनिटाइजर का उपयोग करें ताकि आप इससे खुद को सुरक्षित रख सकें और वायरस के संक्रमण में आने से खुद को बचाए रख सके।
- लोगों से दूरी बनाने बनाए रखने की कोशिश करें। भीड़भाड़ वाले इलाके में वायरस के संक्रमण की संभावना ज़्यादा हो जाती है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप दूसरे लोगों से कम से कम 2 मीटर की दूरी पर रहे। जितना हो सके भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और जरूरत ना पड़ने पर घर पर ही रहे।
- मास्क पहनना एक अनिवार्य आदत बन गई है। बाहर निकलते वक्त याद से अपना मास्क पहने और कभी भी उसे कहीं पर ना उतारे। अपने हाथों से अपने मास्क को ना छुएं। इससे हाथों में लगी गंदगी या वायरस मास्क में लग सकती है जिससे आपको संक्रमण होने का डर हो सकता है।
- समय-समय पर ज्यादा उपयोग की जाने वाली चीजों को अच्छे से साफ करें।
- अगर आपके घर में कोई बीमार है तो उससे जरूर दूरी बनाए रखें और जरूरत के मुताबिक चिकित्सा करवाएं।
- इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने आप को कोरोनावायरस से दूर रख सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
अन्य खबरें:
-
Benefits of Lemon Juice: नींबू पानी पीने से क्या फायदा मिलेगा? Nimbu Paani ke fayde
-
Health Tips for Weather Change: मौसम बदलने से बीमार पड़ रहे हैं? Mausam badalne par kya karna chahiye?
-
इन चीज़ों को एक साथ खाने से बचें! Ek sath yeh na khaye।
-
Benefits of Running: रोज दौड़ने के फायदे जान ले। Running ke fayde aur nuksaan?

Janprahar Desk
Next Story