आर्थिक

LIC Nivesh Plus: इस पॉलिसी में सेविंग के साथ मिलती है सुरक्षा भी गारंटी, यहां जानें पूरी डिटेल

Ankit Singh
17 Feb 2022 12:05 PM GMT
LIC Nivesh Plus: इस पॉलिसी में सेविंग के साथ मिलती है सुरक्षा भी गारंटी, यहां जानें पूरी डिटेल
x
LIC Nivesh Plus Detail in Hindi: एलआईसी ने साल 2020 में Nivesh Plus योजना लॉन्च की थी। जिसमें सरकार की तरफ से गारंटीड रिटर्न मिलता है। तो आइए विस्तार से समझते है कि LIC Nivesh Plus Kya Hai? (What is LIC Nivesh Plus in Hindi)

LIC Nivesh Plus Plan in Hindi: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) लोगों की जरूरतों के हिसाब से समय-समय पर बीमा प्लान लॉन्च करती रहती है। LIC की एक स्कीम है, जहां कम निवेश कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इस प्लान का नाम LIC Nivesh Plus है। तो आइए समझते है कि LIC Nivesh Plus Kya Hai? (What is LIC Nivesh Plus in Hindi) और इस प्लान को लेने से आपका क्या फायदा होगा।

LIC Nivesh Plus Kya Hai? | What is LIC Nivesh Plus in Hindi

LIC Nivesh Plus को 2020 में लॉन्च किया गया था। यह पहले से ही देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सबसे लोकप्रिय पॉलिसी में से एक है। यह एक यूनिट लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, सिंगल प्रीमियम पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस प्लान। LIC Nivesh Plus सिंगल प्रीमियम के भुगतान पर पूरी अवधि के दौरान बीमा के साथ निवेश का भी विकल्प देता है।

कोई भी इस पॉलिसी को LIC की आधिकारिक वेबसाइट और उसके मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी खरीद सकता है।

एलआईसी निवेश प्लस के लिए पात्रता | Eligibility for LIC Nivesh Plus Plan

  • न्यूनतम प्रवेश की उम्र: 90 दिन
  • अधिकतम प्रवेश की उम्र: 70 वर्ष
  • न्यूनतम मैच्योरिटी उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम मैच्योरिटी उम्र: 85 वर्ष
  • पॉलिसी अवधि: 10 वर्ष से 25 वर्ष
  • प्रीमियम पेमेंट मोड: केवल सिंगल प्रीमियम
  • न्यूनतम प्रीमियम: रु 1 लाख
  • अधिकतम प्रीमियम: कोई सीमा नहीं है, लेकिन प्रीमियम 10,000 रुपये के गुणकों में देना होगा

बेसिक सम एश्योर्ड | LIC Nivesh Plus Basic Sum Assured

LIC Nivesh Plus Scheme के तहत आपके पास शुरुआत में बीमा राशि के प्रकार को चुनने की सुविधा है। एक बार चुने जाने के बाद ऑप्शन को बदला नहीं जा सकता है। ऑप्शन हैं-

Option 1: सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना

Option 2: सिंगल प्रीमियम का 10 गुना

मृत्यु का लाभ | LIC Nivesh Plus Death Benefits

बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति को डेथ बेनिफिट प्राप्त होगा। जोखिम के शुरू होने की तारीख से पहले मृत्यु के मामले में एक राशि जो यूनिट फंड मूल्य के बराबर होगी उसका भुगतान किया जाएगा। अगर मृत्यु जोखिम के प्रारंभ होने की तिथि के बाद होती है, तो राशि मूल बीमा राशि या यूनिट फंड मूल्य से अधिक होगी जो दी जाएगी।

मैच्योरिटी लाभ | LIC Nivesh Plus Maturity Benefits

बीमित व्यक्ति के मैच्योरिटी की तारीख तक जीवित रहने पर यूनिट्स के बराबर की राशि दी जाती है।

अतिरिक्त गारंटी | Guaranteed additions in LIC Nivesh Plus Scheme

LIC Nivesh Plus Plan गारंटीड अतिरिक्त प्रदान करता है। जैसा कि नीचे बताया गया है, यह सिंगल प्रीमियम का एक निश्चित प्रतिशत होगा।

आंशिक निकासी की भी सुविधा

यह योजना पॉलिसी के पांच साल पूरे करने के बाद आंशिक निकासी की अनुमति देती है। यह एक निश्चित राशि या निश्चित संख्या में इकाइयों के रूप में हो सकता है। आंशिक निकासी की अधिकतम राशि फंड के 30% तक है। नाबालिग के मामले में 18 साल की उम्र के बाद आंशिक निकासी की अनुमति है। प्रत्येक निकासी पर आंशिक निकासी शुल्क 500 रुपये से अधिक नहीं होगा।

फंड में स्विच करने की सुविधा

यह योजना बीमित व्यक्ति को निश्चित पॉलिसी अवधि के दौरान चार अलग-अलग फंडों के बीच स्विच करने की अनुमति देती है। पॉलिसी अवधि के दौरान आपके पास चार प्रकार के फंडों के बीच स्विच करने का विकल्प होता है। अगर बीमित व्यक्ति स्विचिंग का विकल्प चुनता है तो पूरी फंड वैल्यू नए फंड में स्विच हो जाएगी। स्विचिंग शुल्क के अधीन होगी।

पॉलिसी की अन्य खास बातें

  • इस प्लान में 4 तरह के फंड उपलब्ध हैं। ये हैं बॉन्ड फंड, सिक्योर्ड फंड, बैलेंस्ड फंड और ग्रोथ फंड। इनमें से किसी में आप अपनी इच्छा के मुताबिक निवेश कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर बीमाधारक को पॉलिसी सरेंडर करने की अनुमति है।
  • पॉलिसीधारक LIC Nivesh Plus पॉलिसी पर लोन नहीं ले सकता है।
  • कंपनी फ्री-लुक पीरियड अपने ग्राहक को देती है। इस दौरान ग्राहक पॉलिसी को वापस कर सकते हैं। यदि कंपनी से पॉलिसी सीधे खरीदी जाती है, तो 15 दिन और ऑनलाइन खरीदी जाती है तो 30 दिन की फ्री-लुक पीरियड लागू होती है।

ये भी पढ़ें -

LIC Jeevan Akshay Policy in Hindi : LIC का बेहद शानदार प्लान, एक बार निवेश कर जीवन भर पाएं पेंशन

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana in Hindi : जानिए PMSBY के फायदे और कैसे करें आवेदन

LIC Jeevan Anand Policy kya hai? : Jeevan Anand Policy Full Details in Hindi

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi : जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? कैसे लें इसका लाभ

Next Story