आर्थिक

IMPS Kya Hai? | जानिए IMPS Full Form in Hindi और IMPS Se Paise Kaise Bheje?

Ankit Singh
6 Jan 2022 12:43 PM GMT
IMPS Kya Hai? | जानिए IMPS Full Form in Hindi और IMPS Se Paise Kaise Bheje?
x
IMPS in Hindi: अगर आप आईएमपीएस (IMPS) के बारे में जानते है तो अच्छी बात है, लेकिन बहुत से लोग है जो नहीं जानते है कि IMPS Kya Hai? (What is IMPS in Hindi), आईएमपीएस का फुल फॉर्म (IMPS Full form in Hindi) क्या है? और IMPS Se Paise Kaise Bheje? (How to Send Money through IMPS?) तो चलिए विस्तार से जानते है IMPS कैसे काम करता है?

IMPS in Hindi: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो घंटों बैंक की लाइन में लगे और पैसे निकाले या किसी को भेजे। इसलिए अब लोग पैसे ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन पैमेंट ऑप्शन का उपयोग करते है। जिनमें जिनमे सबसे लोकप्रिय Bhim UPI, Paytm, PhonePe, GPay है। आप ने इन सभी इ-वॉलेट ऐप के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप IMPS के बारे में जानते है, जैसे IMPS Kya Hai? बहुत से लोग इसकी सहायता से भी पैसे ट्रांसफर करते है।

तो अगर आप उनमें से है जो यह नहीं जानते है यह जानना चाहते है कि IMPS Kya Hai? (What is IMPS in Hindi) तो इस लेख को अंत तक पढ़ना जारी रखें। यहां हम आपको विस्तार से बतएंगे कि IMPS Kya Hota Hai?, IMPS Full Form in Hindi क्या है और IMPS Se Paise Kaise Bheje? (How to Transfer Funds Through IMPS?) तो चलिए समझते है IMPS in Hindi

IMPS Kya Hai? | What is IMPS in Hindi

IMPS in Hindi: मनी ट्रांसफर करने के अन्य तरीकों की तरह ही IMPS भी एक तरीका ही है जो यूजर्स को एक बैंक से दूसरे बैंक में फंड ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। IMPS को वर्ष 2010 में NPCI (National Payment Corporation Of India) और RBI (Reserve Bank of India) द्वारा अस्तित्व में लाया गया था। यह बैंक खातों के बीच फंड ट्रांसफर करने के सबसे विश्वसनीय तरीकों में से एक माना जाता है। IMPS एक बेहतरीन सर्विस हैं जिससे पैसे भेजने हो या प्राप्त करने हो कर सकते है। साथ ही Real Time में Banking Transaction भी कर सकते हैं।

IMPS ट्रांजेक्शन को सक्षम करने के लिए, निम्नलिखित प्रमुख पार्टियों की भागीदारी आवश्यक है-

Remitter (सेंडर) - पैसे भेजने वाला

Beneficiary (लाभार्थी) - धन प्राप्त करने वाला

Bank - तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) का सूत्रधार

NFS - नेशनल फाइनेंसियल स्विच

IMPS ka Full Form Kya Hai? | IMPS Full Form in Hindi

IMPS ka Full Form - Immediate Payment Service (ईमीडिएट पेमेंट सर्विस) होता है तथा इसको हिंदी में 'तत्काल भुगतान सेवा' कहते है। इस सेवा का लाभ हफ्ते में किसी भी दिन किसी भी समय 24*7 घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

Features of IMPS in Hindi | आईएमपीएस की विशेषताएं

IMPS in Hindi:.इससे पहले कि आप ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए IMPS का उपयोग करना शुरू करें, यहां वे सभी बिंदु दिए गए हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए-

- IMPS ट्रांजेक्शन की डेली मैक्सिम लिमिट 1 लाख रुपए है।

- IMPS के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शन करने पर आपको 5 से 15 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। यह शुल्क प्रत्येक बैंकों में अलग अलग हो सकती है।

- IMPS ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त सेवा कर भी लग सकता है।

- IMPS एक मजबूत रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर विकल्प है जो 24*7 इंटर-बैंक फंड ट्रांसफर सुविधा प्रदान करता है।

- IMPS देश भर के बैंकों के भीतर तुरंत फंड ट्रांसफर की पेशकश करता है, जो सभी यूजर्स के लिए सुरक्षित और किफायती है।

Advantages of IMPS in Hindi | आईएमपीएस के लाभ

  • IMPS पैसे ट्रांसफर करने का तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका है।
  • Immediate Payment Service (IMPS) इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल प्लेटफॉर्म दोनों पर काम करती है।
  • IMPS को हर समय एक्सेस किया जा सकता है, सार्वजनिक और बैंक की छुट्टियों पर भी।
  • यूजर केवल प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर और MMID (मोबाइल मनी आइडेंटिफ़ायर) प्रदान करके IMPS मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लाभार्थियों को जोड़ सकते हैं।
  • मोबाइल फोन के माध्यम से किए गए IMPS लेनदेन के लिए बैंक खाता संख्या की आवश्यकता नहीं होती है।
  • IMPS लेनदेन पूरा होने पर सेंडर और रिसीवर दोनों को बैंक द्वारा तुरंत सूचित किया जाता है।
  • एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के अलावा, IMPS का उपयोग भुगतान प्राप्त करने, अन्य व्यापारियों को भुगतान करने, मोबाइल बैंकिंग लेनदेन करने आदि के लिए भी किया जा सकता है।

IMPS Se Paise Kaise Bheje? | How to Send Money through IMPS?

IMPS के माध्यम से एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में फंड ट्रांसफर करने के लिए, आपको इन चरणों का पालन करना चाहिए-

- सबसे पहले अपने मोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉगिन करें।

- अब होम पेज पर आपको 'Fund Transfer' का दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- अपने फंड ट्रांसफर के मेथड के रूप में IMPS को चुने।

- आगे बढ़ने के लिए लाभार्थी (Beneficiary's) का MMID और अपना MPIN दर्ज करें।

- अब वह राशि दर्ज करें जिसे ट्रांसफर करने की आवश्यकता है।

- इसके बाद 'Confirm' पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। यह ट्रांजेक्शन कम्पलीट करने के लिए पुष्टि करता है।

- अब ओटीपी दर्ज करें और ट्रांजेक्शन पूरा करें।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद रिसीवर को फंड ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बैलेंस ट्रांसफर की सूचना सेंडर और रिसीवर दोनों को प्राप्त होगी। ध्यान दें कि यदि आप मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर कर रहे हैं तो आपको Beneficiary's का MMID प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।

वहीं अगर आप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपको लेन-देन पूरा करने के लिए रिसीवर का बैंक खाता संख्या, IFSC आदि प्रदान करना होगा। ऐसे मामलों में आपको फंड ट्रांसफर शुरू करने से पहले लाभार्थी को जोड़ना होगा।

MMID Kya Hai? | What is MMID in Hindi

MMID (Mobile Money Identifier) एक 7 डिजिट का कोड है, जो एक बैंक द्वारा अपने ग्राहक को मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जारी किया जाता है। प्रत्येक मोबाइल बैंकिंग खाते में एक यूनिक MMID होता है जो यूजर को बैंक द्वारा ही आवंटित किया जाता है।

क्या IMPS ट्रांजेक्शन की कोई सीमा है?

IMPS लेनदेन में आम तौर पर 2 लाख रुपये की अधिकतम सीमा होती है। हालांकि ट्रांजेक्शन लिमिट पर हर बैंक की अपनी शर्तें होती हैं।

ये भी पढ़ें-

RTGS Kya Hai? | What is RTGS in Hindi

क्या होता है NEFT? कैसे काम करता है NEFT?

UPI Kya Hai? | UPI Payment कैसे काम करता है? | Benefits of UPI Payment in Hindi

What is Cheque in Hindi | बैंक चेक कितने प्रकार का होता है? | Types of Cheque in Hindi

Quick Loan Kya hai? | How to apply for quick Loan in Hindi

TagsIMPS
Ankit Singh

Ankit Singh

    Next Story