
Dhani App Se Loan Kaise Le? | How to Get Loan from Dhani App in Hindi

Dhani App Loan in Hindi: हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसा समय जरूर आता है जब हमे अर्जेंट पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में लोग दोस्त या रिश्तेदार से पैसे उधार मांगते है, लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगती है तो हमारे पास पर्सनल लोन लेने का ही विकल्प बचता है। ऐसे में इन दिनों लोन लेने के लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से Loan के लिए अप्लाई कर सकते है।
आज के दौर में ऐसे कई ऐप आ गए है जो घर बैठे ऑनलाइन पर्सनल लोन मुहैया करवाते है। इन्हीं ऐप में से एक Dhani App है। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे मिनटों में ही पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है। इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले है कि Dhani App Se Loan Kaise Le? (How to Get Loan from Dhani App in Hindi)
आपको Dhani App Loan Process Hindi जानने से पहेल आपको Dhani App in Hindi के बारे में सब कुछ जानना जरूरी बनाता है, जैसे के Dhani App Kya Hai? (What is Dhani App in Hindi) Dhani App लोन की ब्याज दरें क्या है? (Dhani App Loan Interest Rate in Hindi) और Dhani ऐप में एकाउंट कैसे बनाएं? (How to Create Account in Dhani app?)
Dhani App Kya Hai? | What is Dhani App in Hindi
Dhani App भी एक Paytm, Google Pay और PhonePay की तरह ही एक App है जो आपके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को आसान कर देता है। Dhani App आपको किसी भी मोबाइल या DTH का रिचार्ज कर सकते है, यही नही आप इस ऐप का इस्तमाल एक वॉलेट की तरह भी कर सकते है। इस App में आपको बहुत से फीचर मिल जाता है
इस App की खास बात ये है की इस App में आपको आसनी से लोन भी मिल जाता है। वैसे देखा जाए तो ये App लोन देने के लिए ही ज्यादा चर्चा में है क्योंकी सभी लोग इस App का इस्तेमाल ज्यादातर लोन लेने लिए ही करते है।
Dhani App को पहले India Bulls के नाम से जानना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर Dhani App रखा दिया गया और आज के समय मे इसके 50+ मिलियंस लोगो द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह ऐप IndiaBulls ग्रुप द्वारा बनाई गई भारत की पहली ऐसी App है जो मोबाइल के द्वारा लोगों को ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में लोन प्रदान करती है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर गुड़गांव में है और इस कंपनी की स्थापना जनवरी 2000 में की गई थी।
लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि पर्सनल लोन के लिए आपका CIBIL Score मानकों के अनुरूप होना चाहिए, लो सिबिल स्कोर होने पर आपके लोन आवेदन को दरकिनार कर दिया जाएगा।
Dhani App लोन के प्रकार | Types of Dhani App Loan in Hindi
धनी एप बहुत सारे लोन अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाता है। जिनके बहुत से प्रकार हैं जो नीचे बताए गए है।
- बिजनेस लोन
- पर्सनल लोन
- कार लोन
- ट्रैवल अलोन
- होम रिनोवेशन लोन
- एजुकेशन लोन
- वेडिंग लॉन
- टू व्हीलर लोन
- मेडिकल लोन
Dhani App से Loan लेने के फायदे | Dhani App Loan Benefits in Hindi
> Dhani App आपको ऑनलाइन ही लोन उपलब्ध करवा देता है जिससे कि आपके लिए समय की बचत होती है।
> इसके साथ ही आपको लोन के लिए इधर-उधर जगह जगह पर भटकना नहीं होता है जिससे आपकी समय के साथ इनकम की भी बचत होती है।
> Dhani App कई प्रकार के लोन प्रोवाइड करवाता है जैसे - होम लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, कार लोन, टू व्हीलर लोन इत्यादि।
> Dhani App से लोन कम प्रोसेस में उपलब्ध हो जाता है। यानी कि इस एप्लीकेशन की मदद से आप कुछ ही मिनटों में लोन ले सकते हैं।
> Dhani App से लोन लेने के लिए आपको कम से कम दस्तावेज की जरूरत होती है।
> Dhani App से लोन लेने पर EMI की सुविधा उपलब्ध हो जाती है।
> Dhani App काफी कम ब्याज दर पर लोन देता है।
> Dhani App से लोन लेने के लिए आपको सिर्फ पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत होती है।
Dhani App लोन की ब्याज दरें क्या है? | Dhani App Loan Interest Rate in Hindi
आप लोन लेने की सोच रहे हो तो आपको सबसे पहले एक बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए की आप जिस भी कंपनी से या बैंक से लोन ले रहे हो वो कितना पेरसेंट ब्याज लगाती है। अगर Dhani App Loan Interest Rate की बात करे तो इसमें 11.99% से 14% सालाना दर से ब्याज लिया जाता है। इसके अलावा Processing Fee 3% और प्रोसेसिंग फी पर 18% जीएसटी चार्ज भी लगता है।
Dhani App पर्सनल लोन के लिए पात्रता | Eligibility for taking Loan from Dhani App
- Dhani App से पर्सनल लोन लेने के लिए आप एक वेतनभोगी कर्मचारी या बिजनेसमैन होने चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास इनकम का मंथली स्रोत होना चाहिए। आपकी मासिक आय कम से कम 12 हजार होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता का सिबिल स्कोर मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 22 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- Dhani App Loan लेने के लिए आप भारतीय नागरीक होने चाहिए।
Dhani App पर्सनल लोन के लिए दस्तावेज | Documents for Dhani App Loan
- पर्सनल आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड
- एड्रेस प्रूफ के रूप में पैन कार्ड इत्यादि
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- बैंक स्टेटमेंट
- इनकम स्रोत के तौर पर सैलेरी स्लिप
Dhani App पर एकाउंट कैसे बनाएं? | How to create account on Dhani App?
- सबसे पहले आपको प्लेस्टोर से Dhani App डाउनलोड करना होगा।
- Dhani App इंस्टॉल करने के बाद ओपन करें और अपना मोबाइल नंबर डालें।
- अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद अपना पासवर्ड डालें और OTP को इंटर करें।
- अब आप Dhani App के होम पेज पर आ चुके है और इस प्रकार इन आसान स्टेप को अपनाकर अपना अकाउंट बना सकते है।
Dhani App Se Loan Kaise Le? | How to Get Loan from Dhani App in Hindi
आपको अपना अकाउंट बनाने के बाद Dhani KYC verification को पूरा करना होगा। अगर आप Dhani Loan के लिए एलिजिबल हैं तो आपको KYC पूरी करनी होती है। आपको ऊपर बताये गए सभी डाक्यूमेंट्स अपने पास रखने चाहिए।
- सबसे पहले मोबाइल फोन में Dhani App को ओपन करें और Login/SignUp करें।
- Dhani App ओपन होने के बाद आपके सामने लोन के प्रकार दिखाई देंगे।
- इसके बाद में आपको इंस्टेंट क्रेडिट लाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर दिए गए Avail Now बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार कार्ड के जरिए KYC करना होगा।
- आधार कार्ड से KYC करने के लिए आपको आधार केवाईसी पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इस ओटीपी को एंटर करने के बाद आप अपना पिन सेट करें।
- अब यहां पर आपको अपने जॉब, मासिक आय एवं इसके स्रोत, पैन नंबर इत्यादि को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद में आपको Agree & Continue पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए अपनी सेल्फी रिकॉर्ड करनी होगी।
- इसके बाद आपको अपनी बैंक डिटेल जिसमें बैंक अकाउंट IFSC कोड इत्यादि भरने होंगे।
- अब आप वैलिडेट अकाउंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका लोन आवेदन सबमिट हो जाएगा।
- Dhani App के द्वारा आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिव्यू करने के बाद आपको SMS के जरिए सूचित दिया जाएगा कि आपका लोन अप्रूव हुआ या नहीं।
- बता दें कि आपका CIBIL स्कोर बढ़िया होना चाहिए, तभी लोन अप्रूव किया जाएगा।
Dhani App कितने दिनों के लिए लोन देता है?
Dhani App से लिए गए लोन की भुगतान अवधि की बात करें तो यह एप कम से कम 91 दिन से लेकर 5 साल तक का समय देता है। इस अवधि में आपको लोन की संपूर्ण राशि मासिक EMI किस्त पर जमा करवानी होगी।
Dhani App Loan की किस्तें कैसे जमा करें?
Dhani App के द्वारा प्राप्त किये गये लोन की किस्त भरना बहुत ही सरल है। जब आप Dhani App से Loan के लिए आवेदन करते है तब आपसे आपके बैंक अकाउंट की डिटेल भी मांगी जाती है। उस समय आप अपनी सुविधा के अनुसार EMI सलेक्ट करते है। आप जितनी EMI Select करेंगे उतने पैसे आपके बैंक अकाउंट से हर महीने कटते रहेंगे।
ये भी पढें -
LIC Policy Par Personal Loan Kaise Le? : How to Get Loan against LIC policy Hindi
IDBI Bank Se Gold Loan Kaise Le? | How to take IDBI Bank Gold Loan in Hindi
Truecaller Se Personal Loan Kaise Le? : How to Get personal Loan from Truecaller App
PNB Se Personal Loan kaise le? : How to Apply for PNB Personal Loan in Hindi
यूनियन बैंक से पर्सनल लोन कैसे ले? : How to get Personal Loan from Union Bank in Hindi
