आर्थिक

Types of Fixed Deposits in Hindi | फिक्स्ड डिपॉजिट कितने प्रकार के होते है? FD के बारे में जानें सब कुछ

Ankit Singh
31 Dec 2021 12:10 PM GMT
Types of Fixed Deposits in Hindi | फिक्स्ड डिपॉजिट कितने प्रकार के होते है? FD के बारे में जानें सब कुछ
x
Fixed Deposits in Hindi: अपनें भविष्य को सुरक्षित रखनें के लिए बचत करना अत्यंत आवश्यक होता है, इसलिए लोग सावधि जमा (Fixed Deposit) में निवेश करना बेहतर समझते है। लेकिन क्या आप जानते है कि FD कितने प्रकार के होते है? (How Many Types of Fixed Deposits) यहां जानें फिक्स्ड डिपॉजिट (Types of Fixed Deposits in Hindi)

FD in Hindi: सावधि जमा (Fixed deposits) आज के समय मे निवेश करने और भविष्य के लिए बचत करने का एक अच्छा तरीका है। जमाकर्ता FD मैच्योरिटी के बाद उस पर अर्जित ब्याज के साथ मूल राशि प्राप्त करता है। Fixed deposits कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है। बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को उनकी ज़रूरतों और बजट के हिसाब से FD में निवेश करने के लिए कई प्रकार की Fixed Deposit की पेशकश की जाती है। इस लेख में हम सावधि जमा (Fixed Deposit) के प्रकारों (Types of Fixed Deposit in Hindi) के बारे में विस्तार से जनेंगे।

Fixed Deposit क्या है? | What is Fixed Deposit in Hindi

Fixed Deposit को 'Time Deposit' या 'Term Deposit' के रूप में भी जाना जाता है। यह बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) द्वारा दी जाने वाली सबसे अच्छी और सबसे सुरक्षित निवेश सेवाओं में से एक हैं। यह सेवा ग्राहकों को वित्तीय संस्थानों के साथ एक विशेष टाइम पीरियड के लिए एकमुश्त राशि जमा करने की अनुमति देती है। इसके अलावा और भी कई विशेषताएं हैं जो FD को आज के बाजार की पसंद बनाती हैं-

Features of Fixed Deposit in Hindi | FD की विशेषताएं

- ग्राहक जमा की गई राशि पर पूर्व-निर्धारित अवधि के लिए पूर्व में लॉक की गई ब्याज दर के अनुसार ब्याज अर्जित कर सकते हैं।

- FD खोलने की प्रक्रिया के दौरान तय की गई ब्याज दर बाजार में किसी भी बदलाव से अप्रभावित रहती है।

- ग्राहक समय-समय पर या FD मैच्योरिटी के समय ब्याज कमा सकते हैं

- मैच्यूरिटी से पहले Fixed Deposit खाते से राशि की निकालने पर पेनालिटी देना पड़ता है।

- बैंक Fixed Deposit पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की पेशकश करते हैं।

- ग्राहकों को बैंकिंग FD दिशानिर्देशों के अनुसार न्यूनतम मूल्य से अधिकतम मूल्य तक Fixed Deposit बनाने की सुविधा दी जाती है।

- FD कितने समय के लिए चुनना है यह ग्राहकों पर निर्भर करता है।

Fixed Deposit के प्रकार क्या हैं? | Types of Fixed Deposit in Hindi

बैंक और वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं और निवेश की राशि के अनुसार Fixed Deposit एकाउंट बनाने के लिए फेलक्सीबिलिटी प्रदान करते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि प्रत्येक प्रकार की Fixed Deposit अलग है और वे अपने फायदे, सीमाओं, विशेषताओं आदि से भिन्न हैं। इसलिए, एक ग्राहक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसे Fixed Deposit से किस प्रकार के लाभों की आवश्यकता है।

Types of Fixed Deposit in Hindi

1. Cumulative Fixed Deposit

Cumulative Fixed Deposit में ब्याज केवल मैच्यूरिटी के समय ही मिलता है। ऐसे फिक्स्ड डिपाजिट में ग्राहकों को इंटरवेल बेस्ड इंटरेस्ट नहीं मिलता है। उन लोगों के लिए उपयुक्त जो नियमित ब्याज भुगतान की तलाश में नहीं हैं। इसमें उच्च ब्याज दरों की पेशकश की जाती है। FD की अवधि 1 वर्ष से 5 वर्ष तक होती है।

2. Non-Cumulative Fixed Deposit

इस FD में नियमित अंतराल पर ब्याज प्रदान किया जाता है। FD की अवधि 1 से 5 वर्ष तक होती है। नियमित ब्याज भुगतान के मामले में ग्राहक मैच्यूरिटी के समय घटी हुई राशि के लिए पात्र होगा। यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें ब्याज के रूप में नियमित आय की आवश्यकता है।

3. Bank Deposits

Bank Deposits बचत खातों वाले ग्राहकों को बैंकों द्वारा पैसा जमा करने की पेशकश है। Bank Deposit की ब्याज दर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा दी जाने वाली दरों से कम होती है।

4. Company Deposit

यह NBFC द्वारा ऑफर किया जाता है। इसमें उच्च ब्याज दरें मिलती है लेकिन यह उन कंपनियों को ही दी जाती है जिनकी क्रेडिबिलिटी अच्छी होती है।

5. Senior Citizen FD

यह FD स्कीम 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के लिए होता है। अन्य FD की तुलना में इसमें अधिक ब्याज़ दर प्रदान की जाती है। यह अन्य FD के मुकाबले काफी फ्लेक्सिबल होता है।

6. NRIs FDs

जिस तरह भारत का कोई नागरिक एफडी में निवेश करता है, उसी तरह कोई नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) भारत में NRE (Non-Resident External accounts) या NRO (NRO Non-Resident Ordinary account) खोल सकता है। भारत में NRI सेविंग्स अकाउंट नहीं खोल सकते हैं, इसलिये ये अकाउंट एक अच्छा ऑप्शन है।

7. Regular FD

यह एक नितामित FD का ही रूप है। ग्राहक किसी विशेष टाइम पीरियड के लिए राशि का निवेश कर सकता है। इसमें ब्याज की एक पूर्व निर्धारित दर की पेशकश की जाती है जिसमें उच्च ब्याज दर मिलता हैं।

8. Tax Saving FDs

टैक्स सेविंग FD बड़ी संख्या में बैंकों द्वारा ऑफ़र किया जाता है। इसमें आपको सालाना 1.5 लाख रुपए तक का टैक्स छूट मिल जाता है। Tax Saving FD में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है उससे पहले राशि नहीं निकाली जा सकती है। एक बार में एकमुश्त राशि जमा करनी होती है।

9. Flexi Fixed Deposit

ऐसे FD सेविंग अकाउंट से जुड़े होते हैं। इसे अपनी पसंद की जामा राशि के साथ खोला जा सकता है और बाद में FD को सेविंग एकाउंट से जोड़ा जा सकता है। ग्राहक बचत खाते पर बचत को सीमित कर सकते हैं और अतिरिक्त को FD में ट्रांसफर किया जा सकता है।

10. Standard FDs

Standard FD निश्चित कार्यकाल के लिए होता है, इसकी ब्याज दरें पहले से ही निर्धारित होती है। सेविंग एकाउंट की तुलना में इसमें अधिक इंटरेस्ट मिलता है। इसका कार्यकाल 7 दिन से शुरू होकर 10 वर्ष तक चलता है।

सही Fixed Deposit कैसे खोजें?

Fixed Deposit चुनने से पहले FD के प्रकार के बारे में और उनपर मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जान लेना अच्छा है। कोई भी FD चुनने से पहले कुछ बुनियादी बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

- विभिन्न बैंकों द्वारा दिए जाने वाले सभी FD विकल्पों की तुलना करने की सलाह दी जाती है।

- समझें कि आप Cumulative FD या Non-Cumulative FD में निवेश करना चाहते हैं।

- CRISIL, ICRA द्वारा दी गई रेटिंग के माध्यम से ऋणदाता की विश्वसनीयता की समीक्षा करें।

- ऐसे बैंक की तलाश करें जो संतोषजनक ग्राहक सेवा और FD खोलने के लिए एक आसान ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया प्रदान करता हो।

FD खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं? | Documents required to Open Fixed Deposits?

Fixed Deposit बनाने के लिए ग्राहक को जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची निम्नलिखित है-

- PAN Card की फोटोकॉपी

- Voter ID card

- Government-issued ID card

- आवेदन फॉर्म

- Passport size photograph

- Residential proof - passport, telephone bill या electricity bill

- वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स

Fixed Deposit कौन खोल सकता है? | Who can open Fixed Deposits?

- भारत के निवासी

- NRI

- माता-पिता/अभिभावक अपने नाबालिग के लिए

- सीनियर सिटीजन

- एक एकल स्वामित्व का मालिक

- एक कंपनी का मालिक

ये भी पढें-

Personal Loan without Documents | डाक्यूमेंट्स के बिना पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें? यहां जानें तरीका

Features of Savings Account: बैंक एकाउंट खुलवाने से पहले जरूर जान लें बचत खाते की 10 विशेषताएं

Types of Savings Account in Hindi: सेविंग एकाउंट कितने तरह के होते है? विस्तार से समझिए

Term Loan Kya Hai? : what is Term Loan in Hindi

घर बनवाने के लिए लेना चाहते हैं लोन? तो ये 10 तरह के Home Loan आपके लिए हो सकते है मददगार

Next Story