
Saving Account पर कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा Interest? यहां जानें देश के टॉप 10 Bank

बिना रिस्क के निवेश करने के लिए सेविंग एकाउंट सबसे बढ़िया और आसान तरीका है। भारत में सरकारी और निजी बैंकों की भरमार है जो बचत खाते पर अलग-अलग दर के हिसाब से ब्याज (Interest) देते है। इसलिए किसी भी बैंक में बचत खाता खुलवाने से पहले यह जान लेना बहुत ही जरूरी है कि कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रही है। यहां हम आपको बताएंगे बचत खाते पर ब्याज देने में टॉप 10 बैंक कौन से हैं।
1. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)
इस बैंक के इंटरेस्ट की दरें मनी स्लैब के हिसाब से अलग अलग है। 5 से 10 करोड़ रुपये तक की राशि पर यहां बैंक 6.50 फीसदी का ब्याज देता है। 10 लाख से 5 करोड़ तक के बैलंस पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। वहीं, 5 से 10 लाख के राशि पर 6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। जबकि 5 लाख रुपए तक के राशि पर 5 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
2. बंधन बैंक (Bandhan Bank)
बंधन बैंक हाई इंटरेस्ट रेट के साथ कई प्रकार के सेविंग एकाउंट खोलने की अनुमति देता है। मौजूदा समय में 1 लाख तक की राशि पर 4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। वहीं 1 लाख से 10 करोड़ के राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलता है। जबकि 10 करोड़ से ऊपर चाहे जितनी भी राशि हो उसपर 6.55 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
3. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank)
यह बैंक उच्च ब्याज दरों के साथ कस्टमरों को कैशबैक, अनलिमिटेड कैश निकासी जैसी सुविधाएं भी देता है। 1 लाख तक की राशि पर 6 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, वही 1 लाख से अधिक राशि पर 7 फीसदी का ब्याज दिया जाता है।
4. इंडसइंड बैंक (IndusInd bank)
यह बैंक तिमाही आधार पर ब्याज देता है, अगर इस बैंक में आपने 10 लाख से अधिक पैसा जमा किया है तो आपको 6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। 1 से 10 लाख रुपये तक 5 फीसदी और 1 लाख से कम राशि पर 4 फीसदी ब्याज मिलता है।
5. लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank)
यह बैंक 10 करोड़ रु से ज्यादा के बैलेंस पर 5.75 फीसदी का ब्याज देती है। मौजूदा वक्त में लक्ष्मी विलास बैंक 1 लाख रु तक की शेष राशि पर 3.25 फीसदी, 1 से 5 लाख रु तक पर 3.50 फीसदी, 5 से 25 लाख रु तक पर 3.75 फीसदी और 25 लाख रु से 10 करोड़ रु तक पर 4.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।
6. आरबीएल बैंक (RBL Bank)
ब्याज दरों के मामले में यह बैंक भी काफी अच्छा है। इस बैंक में 10 लाख रु से 5 करोड़ रु तक की राशि पर आपको 6.75 फीसदी ब्याज मिलता है। 1 से 10 लाख की राशि पर यह बैंक 6 फीसदी ब्याज देता है। जबकि 1 लाख तक कि राशि पर 4.75 फीसदी ब्याज मिलता है।
7. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
भारत का फेमस प्राइवेट बैंक खाते में रखे गए दैनिक बैलेंस के आधार पर ब्याज दर की गणना करता है। HDFC बैंक 5 लाख रुपए से नीचे के बैलेंस पर 3 प्रतिशत और 50 लाख रुपए या इससे ज्यादा पर 3.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
8. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)
यह बैंक 1 लाख रु तक के बैलेंस के लिए 4.00 प्रतिशत, 1 से 5 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 5.00 प्रतिशत, 5 से 50 लाख रुपए तक पर 5.25 प्रतिशत और 50 लाख रु से 5 करोड़ रुपए तक के लिए 6.25 प्रतिशत ब्याज देता हैं।
9. साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank)
यह बैंक कम राशि वाले लोगों को भी प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की पेशकश करता है। 5 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुवाये तक यह बैंक 4.60 फीसदी ब्याज देता है।वहीं, 2 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक 2.75 फीसदी ब्याज मिलता है। जबकि 2 लाख रुपये तक की राशि पर 2.35 फीसदी ब्याज मिलता है।
10. डीसीबी बैंक (DCB Bank)
डीसीबी बैंक बचत खातों पर 6.75 फीसद तक की ब्याज दर दे रहा है। निजी बैंकों में यह बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है। इसमें मासिक शेष राशि 2,500 रुपये से 5,000 रुपये रखने हैं। वर्तमान में ग्राहक इस बैंक में अपने बचत खाते पर सालाना 3.25 फीसदी से लेकर 5.5 फीसदी तक की ब्याज दर हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढें-
इमरजेंसी में आपको हैं पैसों की जरूरत? तो ये 5 तरह के 'शॉर्ट टर्म लोन' आपके लिए रहेंगे सबसे बेहतर
Zest Money Kya Hai? : जेस्ट मनी से लोन कैसे ले? | How to Use Zest Money in Hindi
Mutual Fund Kya Hai? | म्यूच्यूअल फण्ड कितने प्रकार के होते है? | Mutual Fund in Hindi
Jio Payments Bank Kya Hai? : How to Open Jio Payment Bank Account in Hindi
