
एलआईसी पॉलिसीहोल्डर इस तारीख से पहले कर लें ये 2 काम, तभी मिलेगा LIC IPO में रिजर्वेशन

LIC IPO: भारत का अब तक की सबसे बड़ा IPO मार्केट में आने के लिए तैयार है क्योंकि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने SEBI के साथ एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया है। प्रॉस्पेक्टस के अनुसार ये पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि LIC के कर्मचारियों और पॉलिसी होल्डर्स को 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलेगी। हालांकि LIC IPO में निवेश करने के लिए पॉलिसी होल्डर्स के पास दो चीजें होनी चाहिए। पहला पॉलिसीधारक का PAN एलआईसी पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए और दूसरा पॉलिसीधारक के पास Demat Account होना चाहिए।
LIC IPO: पॉलिसी होल्डर को कितना मिलेगा डिस्काउंट?
प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों को फ्लोर प्राइस पर छूट मिलेगी। पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्वेशन की योजना अधिकतम 10 प्रतिशत तक जा सकती है। DRHP ने कहा, 'एलिजिबल पॉलिसी होल्डर के लिए कुल आरक्षण प्रस्ताव के आकार के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।' कर्मचारी कोटा 5 प्रतिशत पर कैप किया जाएगा।
LIC द्वारा SEBI के पास दायर DRHP के अनुसार, एक पॉलिसीधारक जो 28 फरवरी 2022 से पहले अपना PAN अपडेट नहीं करता है, वह IPO में भाग लेने के लिए एलिजिबल नहीं होगा, उसे इलिजिबल पॉलिसी होल्डर नहीं माना जाएगा।
LIC IPO: पॉलिसी में कैसे अपडेट करें PAN डिटेल?
- LIC की आधिकारिक वेबसाइट - https://licindia.in/ पर जाएं।
- होम पेज से ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनें और फिर 'Click Here' चुनें।
- अगली विंडो पर आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में निर्देश पढ़ें। फिर, 'Proceed' पर क्लिक करें।
- अब अपना डिटेल प्रदान करें, जिसमें PAN, LIC पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल पता शामिल है। बॉक्स में Captcha भरें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक OTP का रिक्वेस्ट करें।
- पोर्टल में OTP दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
- साथ ही वह पॉलिसी होल्डर जो तकनीक से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं, वे अपने एजेंटों से ऐसा करने के लिए कह सकते हैं।
PAN-LIC स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं।
- पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें, फिर सबमिट बटन दबाएं।
- LIC IPO में निवेश करने के लिए आपको डीमैट एकाउंट भी खोलना होगा। डीमैट एकाउंट कैसे ओपन करें? यह जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Demat Account Kaise Khole?
ये भी पढें -
IPO में पहली बार करने जा रहे है निवेश? तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा
What is IPO in Hindi : IPO kya hai? : आईपीओ में कैसे करें निवेश, विस्तार से जानें
NFO Kya Hai? | म्यूच्यूअल फंड में NFO क्या होता है और यह IPO से कितना अलग है? जानिए सबकुछ