
IDBI Bank Se Gold Loan Kaise Le? | How to take IDBI Bank Gold Loan in Hindi

IDBI Bank Gold Loan in Hindi: गोल्ड लोन (Gold Loan) एक प्रकार का सिक्योर्ड लोन होता है, जहां लोन की राशि के लिए गोल्ड को सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रखा जाता है। गोल्ड लोन का भुगतान हो जाने तक बैंकों या गोल्ड लोन देने वाली संस्थाओं द्वारा इसे सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। गोल्ड आपातकालीन और अल्पकालिक होता है, जिसे कम समय के लिए दिया जाता है। यह किसी आकस्मिक जरूरत में काम आने वाला एक इमरजेंसी फंड की तरह है, जो लो इंटरेस्ट पर मिलता है। ऐसी आपात स्थिति में पैसे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए Gold Loan सबसे अच्छा विकल्प है।
इसलिए आज हम आपको इस लेख से माध्यम से बताने जा रहे है IDBI Bank Se Gold Loan Kaise Le? (How to take IDBI Bank Gold Loan in Hindi) IDBI Gold Loan पर कितना ब्याज लगता है? (IDBI Gold Loan Interest Rate) और आईडीबीआई गोल्ड लोन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी आपको बताने जा रहे है। तो आइये सबसे पहले जानते है कि आईडीबीआई गोल्ड लोन के फायदें क्या है?
Benefits of IDBI Gold Loan in Hindi | आईडीबीआई गोल्ड लोन का फायदा
- अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए IDBI Gold Loan एक बढ़िया विकल्प है।
- IDBI Gold Loan के लिए बहुत कम पेपर वर्क की जरूरत होती है।
- IDBI Gold Lone की राशि पर बहुत ही काम ब्याज (Interest Rate) लगता है।
- आप आसान प्रोसेस और कम झंझट के साथ Gold Loan प्राप्त कर सकते है।
- Gold Lone लेने पर आपको 7 साल का तक का समय राशि चुकाने के लिए मिलता है।
- अगर आप IDBI Bank के पुराने ग्राहक है तो आपको Gold Loan पर और भी आकर्षक ऑफर मिल सकते है।
- IDBI Gold Loan लेने पर आपका सोना बैंक के लॉकर में सुरक्षित रहता है। गोल्ड को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी बैंक की ही होती है।
IDBI Gold Loan Interest Rates in Hindi | आईडीबीआई गोल्ड लोन की ब्याज दर
IDBI Gold Loan पर सालाना 7 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। गोल्ड लोन के लिए प्रति ग्राम रेट 3,506 से 4,621 रुपये के बीच तय किया गया है। लोन की अवधि 2 साल के लिए होगी। अगर आप ज्यादा गोल्ड गिरवी रखते है तो लोन की अवधि 7 साल तक भी बढ़ाई जा सकती है। गोल्ड लोन पर 1 फीसदी रकम प्रोसेसिंग फीस के तौर पर वसूली जाएगी। इसपर जीएसटी भी देना होगा।
IDBI Gold Loan Eligibility in Hindi | आईडीबीआई बैंक गोल्ड लोन पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का ही नागरिक होना चाहिए।
आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता का CIBIL Score 500 से ऊपर होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास कम से कम 50 ग्राम का 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड होना चाहिए।
- स्वरोजगार या नौकरीपेशा व्यक्ति गोल्ड लोन के लिए आवेदन दे सकता है।
IDBI Gold Loan Documents | आईडीबीआई बैंक गोल्ड लोन के लिए दस्तावेज
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
IDBI Bank Se Gold Loan Kaise Le? (How to take IDBI Bank Gold Loan in Hindi)
- सबसे पहले आपको नजदीकी IDBI Bank की शाखा में जाना होगा।
- इसके बाद आपको बैंक में से गोल्ड लोन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
- सभी डाक्यूमेंट्स अटैच करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म बैंक में जमा कर दें।
- इसके बाद IDBI बैंक आपके दस्तावेजों की जांच करेगा, अगर आप Gold Loan के पात्र होंगे तो आपको बैंक की तरफ से लोन मिल जाएगा।
IDBI Bank Gold Loan Customer Care Number
अगर आपको IDBI Gold Loan के संबंध में और अधिक जानकारी चाहिए तो आपको उनके वेबसाइट या टॉलफ्री नंबर पर कॉल करके पूछ सकते है।
Official Website : www.idbibank.in
Toll Free Number : 1800-209-4324, 1800-22-1070, 1800-22-6999, 022-67719100
Email ID : [email protected]
ये भी पढें-
Bajaj Finance Se Car Loan kaise Le? | Bajaj Finance Car Loan Process in Hindi
Paytm Se Paisa Kaise kamaye? | How To Earn Money From Paytm in Hindi
म्यूच्यूअल फण्ड में आपको निवेश क्यों करना चाहिए? जानिए Mutual Fund ke 10 Fayde
सबसे सस्ता पर्सनल लोन कैसे लें? : How to Get the Cheapest Personal Loan?
Bajaj Finance Se Mahila Personal Loan Kaise Le? | Bajaj Finance Personal Loan For Women in Hindi